Third party image reference दोस्तों, आईपीएल सीजन को भुनाने के लिए एक दुसरे की प्रतिद्वंदी टेलिकॉम कम्पनी जियो और एयरटेल ने अपने यूजर्स ...
Third party image reference
दोस्तों, आईपीएल सीजन को भुनाने के लिए एक दुसरे की प्रतिद्वंदी टेलिकॉम कम्पनी जियो और एयरटेल ने अपने यूजर्स के लिए खास ऑफर पेश किया है. एयरटेल ने कहा है कि कस्टमर्स एयरटेल टीवी पर लाइव मैच और मैच की हाईलाइट्स को फ्री में एक्सेस कर सकते हैं. एयरटेल ने जियो के ऑफर के बाद अपना आईपीएल ऑफर पेश किया था. आईये पहले विस्तार से जानते हैं कि ये दोनों ऑपरेटर्स इस ऑफर में क्या क्या सुविधाएँ दे रही है.
एयरटेल का आईपीएल 2018 ऑफ़र-
Third party image reference
अगर आप एयरटेल के ग्राहक हैं तो इस विवो आईपीएल 2018 में hotstar ऐप पर फ्री में मैच देखने का मजा ले सकते हैं और इसके लिए आपसे कोई सब्सक्रिप्शन चार्ज नहीं लिया जायेगा. हालाँकि कम्पनी ने कहा है कि मैच देखने में डेटा खपत होगा और इस डेटा का आपको चार्ज देना पड़ेगा. इसका मतलब आपके पास इन्टरनेट वाला प्लान होना चाहिए और उसमें आपको जितना डेटा मिलता है, उतना ही आप मैच देख पाएंगे.
और डेटा ख़त्म हो जाने के बाद आपसे प्रति केबी 4 रूपये वसूला जाने लगेगा. वहीँ अगर आप एयरटेल के पोस्टपेड यूजर हैं तो अपने डेटा पैक की लिमिट को ध्यान में रखते हुए इस मैच का आनंद लें, कहीं ऐसा न हो को मैच देखने के चक्कर में हजारों का बिल न आ जाए. क्योंकि एयरटेल ने साफ़ कहा है की डेटा ख़त्म हो जाने के बाद 4 रूपये प्रति KB चार्ज कटेगा.
रिलायंस जियो का आईपीएल 2018 ऑफर-
Third party image reference
जियो ने इस आईपीएल सीजन के लिए एक नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है. ये प्लान 251 रूपये का है और इसे कम्पनी ने क्रिकेट सीजन पैक के नाम से लॉन्च किया है. इस प्लान में आपको टोटल 102GB डेटा मिलेगा जिसकी वैलिडिटी 51 दिन होगी. हर रोज आपको 2GB डेटा मिलेगा. आईपीएल मैच लाइव देखने के लिए आपको जियो टीवी ऐप डाउनलोड करना पड़ेगा और इसमें Jio TV चैनल पर आप मैच देख सकते हैं. इसके अलावा आप माय जियो ऐप में जियो क्रिकेट प्ले Along: जीतो धन धना धन भी खेल सकते हैं. इस गेम में बहुत सारे आकर्षक प्राइज दिए जायेंगे.
Third party image reference
कुल मिलाकर देखें तो जियो ने अपने यूजर्स के लिए 2GB डेटा वाला प्लान देकर आईपीएल देखें का मौका दिया है लेकिन एयरटेल ने ऐसा कुछ नहीं किया है. उसने सिर्फ हॉटस्टार पर मैच देखने की सुविधा दी है जो जियो में तो पहले से भी उपलब्ध है. इसलिए एयरटेल का ये सिर्फ नाम का ऑफर है. ऑफर तो रिलायंस जियो ने पेश किया है खास आईपीएल मैच देखने के लिए.
Third party image reference

No comments