Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

सैमसंग फोन पर मिलेगी 2 साल की वारंटी! इसके लिए बस करना होगा ये काम!

Third party image reference दोस्तों, आप तो जानते ही हैं कि ज्यादातर कम्पनियां अपने फोन के साथ एक साल की ही वारंटी देती है. एक लावा नाम ...


Third party image reference
दोस्तों, आप तो जानते ही हैं कि ज्यादातर कम्पनियां अपने फोन के साथ एक साल की ही वारंटी देती है. एक लावा नाम की कम्पनी है वो ही अपने स्मार्टफोन में दो साल तक वारंटी मुफ्त में देती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप अपने सैमसंग के फोन्स की वारंटी भी 2 साल तक कर सकते हैं. जी हां, इसके लिए बस आपको 1 साल की वारंटी बढ़ाने वाला प्लान लेना पड़ेगा और ये वारंटी प्लान की कीमत आपके स्मार्टफोन के प्राइस रेंज पर निर्भर करेगा. तो चलिए आपको बताता हूं कि आपके फोन की वारंटी एक्सटेंड करने में कितना पैसा खर्च होगा.

Third party image reference
सैमसंग ये प्लान सभी फोन पर नहीं देती है, कम्पनी अपने कुछ चुनिंदा स्मार्टफोन पर ये एक्सटेंडेड वारंटी देती है. सैमसंग ने इस प्लान को 4 केटेगरी में लिस्ट किया हुआ. पहली केटेगरी में कम्पनी का बजट सेगमेंट का स्मार्टफोन है. इस केटेगरी में जो स्मार्टफोन शामिल है वो है-
गैलेक्सी J2 प्रो, J1 Ace, ग्रैंड प्राइम, J1, गैलेक्सी J2, J2 Ace, गैलेक्सी J3, j3 प्रो, गैलेक्सी ऑन5, Z3 और गैलेक्सी Z3. इन सभी स्मार्टफोन की वारंटी आप एक साल और बढाने में आपको मात्र 600 रूपये खर्च करना पड़ेगा.

Third party image reference
दूसरी केटेगरी में सैमसंग के ये फोन हैं- गैलेक्सी J7 Prime, गैलेक्सी जे5, जे5 प्राइम, गैलेक्सी J7, J7 2016, गैलेक्सी J7 मैक्स, ऑन मैक्स, ऑन Nxt, ऑन7 और गैलेक्सी ऑन8. इन सभी स्मार्टफोन की वारंटी को एक साल और एक्सटेंड करने में आपको 1200रु खर्च करने पड़ेंगे.
तीसरी केटेगरी में में आने वाले स्मार्टफोन की वारंटी बढ़ाने में आपको 2200 रूपये खर्च करने पड़ेंगे. और इस केटेगरी में जो फोन आते हैं वो है- गैलेक्सी C7 प्रो, गैलेक्सी A9 प्रो, A7, A5 और गैलेक्सी A8 प्लस.

Third party image reference
चौथे और अंतिम केटेगरी की बात करें तो इसमें है सैमसंग गैलेक्सी S7 एज, गैलेक्सी S7, नोट 5, गैलेक्सी S6, S6 एज, नोट 8, गैलेक्सी S8 और S8+, गैलेक्सी C9 प्रो. इन सबकी वारंटी बढ़ाने में आपको 4000रु खर्च करने पड़ेंगे.
दोस्तों, अगर आप अपने फोन की वारंटी बढ़ाने को उत्सुक हैं तो इसके लिए आप अपने नजदीकी सैमसंग सर्विस सेंटर में संपर्क कर सकते हैं या आप सैमसंग के ऑफिसियल वेबसाइट पर और अधिक जानकारी लेकर कम्पनी के शॉपिंग साइट से भी इसे खरीद सकते हैं.

No comments

Latest Articles