Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

इंडिया में Honor 10 Lite हो गया लॉन्च !

जी हां दोस्तों, हुवावे की सब-ब्रांड हॉनर ने आज नई दिल्ली में एक इवेंट में Honor 10 लाइट को लॉन्च किया. ये फोन पिछले साल नवम्बर में चीन म...

जी हां दोस्तों, हुवावे की सब-ब्रांड हॉनर ने आज नई दिल्ली में एक इवेंट में Honor 10 लाइट को लॉन्च किया. ये फोन पिछले साल नवम्बर में चीन में लॉन्च हुआ था, अब यह फोन इंडिया में भी उपलब्ध कर दिया गया है. ये फोन एक्स्क्लुसिव्ली फ्लिप्कार्ट पर और ओफिसिअल हॉनर इंडिया स्टोर पर मिलेगा. इस फोन के हाईलाइटेड फीचर की बात करें तो इसका 24MP का AI टेक्नोलॉजी के साथ आने वाला सेल्फी कैमरा है. ये फोन आउट-ऑफ़द-बॉक्स एंड्राइड 9 पाई पर चलता है और इसमें dewdrop नौच डिस्प्ले दिया गया है.

Third party image reference
हॉनर 10 लाइट की कीमत इंडिया में 13,999 रूपये से शुरू होती है. इसका बेस वेरिएंट 4GB रैम के साथ आया है, इसी की कीमत 13,999 रूपये रखी गयी है. जबकि इसका एक और जो हायर वेरिएंट है जिसमें 6GB रैम दी गयी है, उसकी कीमत 17,999 रूपये है. ये स्मार्टफोन मिडनाईट ब्लैक, सफायर ब्लू और स्काई ब्लू कलर में ख़रीदा जा सकता है. फ्लिप्कार्ट और HiHonor इंडिया स्टोर पर इसकी बिक्री 20 जनवरी से होगी.

Third party image reference
इस फोन के स्पेसिफिकेशन की अब बात करें तो ये फोन डुअल नैनो सिम स्लॉट के साथ मिलता है और ये फोन एंड्राइड पाई 9.0 पर चलता है. इस फोन में 6.21 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले dewdrop नौच के साथ है. डिस्प्ले का पिक्सेल डेंसिटी 415ppi है और स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 91 प्रतिशत है. हॉनर का यह फोन HiSilicon किरिन 710 प्रोसेसर से लैस है. रैम और स्टोरेज की बात करें तो ये फोन 4GB रैम और 6GB रैम ऑप्शन में मिलेगा. इंटरनल स्टोरेज दोनों ही वेरिएंट में 64GB है.

Third party image reference
फोटोग्राफी के लिए हॉनर 10 लाइट में 13MP+2MP का डबल रियर कैमरा दिया गया है जबकि फ्रंट में जैसा कि हमने आपको पहले ही बता दिया कि 24MP का शानदार सेल्फी कैमरा है. इस फोन का फिंगरप्रिंट सेंसर रियर पैनल में ही सेटअप किया हुआ है. फोन में बैटरी 3400mAh की लगी है और फोन की थिकनेस मात्र 7.95mm है. इस फोन में आप 512GB तक का एक्सटर्नल माइक्रो एसडी कार्ड भी लगा सकते हैं.

Third party image reference

Latest Articles