Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

बीएसएनएल के इस प्लान में अब रोजाना मिलेगा 3.21GB डेटा !

इंडिया की सरकारी दूरसंचार कम्पनी बीएसएनएल ने अपने 399 रूपये के प्रीपेड प्लान को रिवाईज किया है. इस प्लान अब हर रोज 3.21GB डेटा दिया जाये...

इंडिया की सरकारी दूरसंचार कम्पनी बीएसएनएल ने अपने 399 रूपये के प्रीपेड प्लान को रिवाईज किया है. इस प्लान अब हर रोज 3.21GB डेटा दिया जायेगा. ये प्लान ओपन मार्केट प्लान है और पूरे देश भर के कस्टमर्स के लिए उपलब्ध है. आपको बता दें कि इस प्रीपेड प्लान में पहले सिर्फ 1GB डेटा डेली मिलता था. हालाँकि अभी कम्पनी ने एडिशनल डेटा ऑफर के तहत डबल से भी ज्यादा डेटा बेनिफिट दे रही है.

Third party image reference
बीएसएनएल के इस 399 रूपये के प्लान में पूरे 74 दिनों की वैलिडिटी मिलती है, पहले भी इतने ही दिन मिल रही थी, कम्पनी ने सिर्फ डेटा बेनिफिट को बढ़ा दिया है. डेटा के अलावा इस प्रीपेड पैक में अनलिमिटेड वॉईस कॉलिंग की सुविधा ऑल इंडिया मिल जाती है. टेक्स्ट मैसेजिंग के लिए भी हर रोज 100 SMS प्रदान किया जाता है. इस प्लान में मिलने वाले डेटा को आप सिर्फ 2G और 3G नेटवर्क पर इस्तेमाल कर सकते हैं.

Third party image reference
रिलायंस जियो के पास भी 399 रूपये का एक प्लान है जो कि काफी पॉपुलर है. जियो अपने इस प्रीपेड प्लान में 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड वॉईस और विडियो कॉलिंग की फैसिलिटी देता है. हर रोज 1.5GB डेटा और 100 SMS भी मिलता है. इसके प्लान में हाई स्पीड 4G डेटा यूज करने मिलता है परन्तु बीएसएनएल में अभी ज्यादा से ज्यादा 3G पर नेट चला सकते हैं.

Latest Articles