Third party image reference ओप्पो ने जिस फोन की बिक्री का रिकॉर्ड बनाया है वो ओप्पो के सब-ब्रांड रियलमी का है. जी हां दोस्तों, आपने सही...
Third party image reference
ओप्पो ने जिस फोन की बिक्री का रिकॉर्ड बनाया है वो ओप्पो के सब-ब्रांड रियलमी का है. जी हां दोस्तों, आपने सही समझा यह स्मार्टफोन Realme 1 है जिसकी 4 लाख से भी अधिक यूनिट्स कम्पनी ने महज 40 दिनों में बेच डाली है. आपको याद दिला दूँ, यह फोन मई 2018 में अमेज़न पर लॉन्च हुआ था और ये शाओमी के रेडमी नोट 5 को सीधी टक्कर देता है.
Third party image reference
रियलमी ओप्पो का एक ई-कॉमर्स सब-ब्रांड है, जिसके बारे में कम्पनी का कहना है कि ये ओप्पो से काफी अलग है. रियलमी का दावा है की जो Realme 1 का 3GB रैम + 32GB स्टोरेज वेरिएंट 8,990 रूपये में लॉन्च किया गया था वो बेस्ट सेलिंग हैंडसेट रहा. यह वेरिएंट अमेज़न पर आउट ऑफ़ स्टॉक हो चूका है और कम्पनी ने अभी कोई इनफार्मेशन नहीं दी है कि इसे फिर से सेल के लिए कब उपलब्ध किया जायेगा.
Third party image reference
ओप्पो ने Realme 1 को तीन वेरिएंट में पेश किया था. पहला 3GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ, जिसकी कीमत 8,990 रु है. दूसरा 4GB रैम + 64GB स्टोरेज के साथ, इसकी कीमत है 10,990 रूपये. और जो तीसरा वेरिएंट है उसमें है 6GB रैम और 128GB इंटरनल मेमोरी, जिसकी कीमत रखी गयी है 13,990 रूपये. यह स्मार्टफोन लाल और सिल्वर रंग में मिलता है.
Third party image reference

No comments