Third party image reference एचएमडी ग्लोबल ने आज मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) में नोकिया 6 (2018) लॉन्च कर दिया. नोकिया 6 का बॉडी एल्य...
Third party image reference
एचएमडी ग्लोबल ने आज मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) में नोकिया 6 (2018) लॉन्च कर दिया. नोकिया 6 का बॉडी एल्युमीनियम का बना हुआ है और इसका प्रोसेसर पिछले साल वाले नोकिया 6 से काफी फ़ास्ट काम करने वाला है. आज इंडिया में लॉन्च हुए इस नोकिया 6 (2018) को चीन में तो जनवरी में ही पेश कर दिया गया था. दिल्ली में आयोजित इस MWC इवेंट में HMD ग्लोबल ने ऑनलाइन नोकिया मोबाइल शॉप भी लॉन्च किया जहाँ से आप नोकिया के प्रोडक्ट्स खरीद पाएंगे.
Third party image reference
नोकिया 6 (2018) की कीमत और ऑफर्स-
नोकिया 6 (18) की कीमत भारत में 16,999 रखी गयी है. फ़िलहाल इस फोन का 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरिएंट ही लॉन्च हुआ है. लेकिन कुछेक महीने में इसका 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट भी आ जायेगा जिसका कीमत दो-तीन हजार रूपये ज्यादा होगी. नोकिया 6 (2018) को शाओमी के रेडमी नोट 5 प्रो से कड़ी टक्कर मिलेगी और नोकिया के लिए शाओमी के इस फोन को मात देना आसान नहीं होगा.
Third party image reference
यह फोन 6 अप्रैल से नोकिया मोबाइल शॉप पर ऑनलाइन उपलब्ध हो जायेगा, जहाँ से इसे आप खरीद पाएंगे. कम्पनी ने इस फोन के साथ एक स्पेशल कैशबैक ऑफर भी रखा है. लेकिन ऑफर्स के बारे में कोई जानकारी फ़िलहाल नहीं मिली है. नोकिया 6 (18) काला, सफ़ेद, ब्लू, कॉपर और गोल्ड कलर में मिलेगा.
- नोकिया 6 (2018) का स्पेसिफिकेशन-
Third party image reference- 5.5 इंच की फुल एचडी आईपीएस डिस्प्ले
- कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन
- डुअल सिम स्लॉट/ माइक्रो एसडी स्लॉट
- मेमोरी कार्ड सपोर्ट- 128GB तक
- क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर
- 3GB/4GB रैम और 32GB/64GB स्टोरेज
- 16MP का रियर कैमरा Zeiss ऑप्टिक्स, डुअल टोन LED फ़्लैश के साथ
Third party image reference- फ्रंट कैमरा- 8MP
- फिंगरप्रिंट स्कैनर रियर पैनल में
- एंड्राइड ओएस- ओरियो 8.0
- 3000mAh की बैटरी
- टॉकटाइम और स्टैंडबाई टाइम- 16 घंटे और 507 घंटे
- फोन की मोटाई- 8.15mm
दोस्तों, कैसे लगा आपको नोकिया का यह स्मार्टफोन, नीचे कमेन्ट बॉक्स में अवश्य बताएं.


No comments