Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

विवो V9 Youth की कीमत में हुई फिर कटौती, अब इसकी कीमत बची सिर्फ इतनी !

Third party image reference जी हां दोस्तों, चीनी स्मार्टफोन कम्पनी विवो ने अपने Vivo V9 Youth स्मार्टफोन की कीमत फिर से कम कर दी है. कम...


Third party image reference
जी हां दोस्तों, चीनी स्मार्टफोन कम्पनी विवो ने अपने Vivo V9 Youth स्मार्टफोन की कीमत फिर से कम कर दी है. कम्पनी ने इस फोन को इसी साल अप्रैल महीने में लॉन्च किया था. लॉन्चिंग के करीब 2 महीने बाद जून में ही इस स्मार्टफोन की कीमत 1000 रूपये कम कर दी गयी थी. और अब एक बार फिर से बड़ी जल्दी इसकी कीमत हजार रूपये घटा दी गयी है.

Third party image reference
विवो ने इस V9 यूथ स्मार्टफोन को 18,990 रु की कीमत पर लॉन्च किया था लेकिन एक-एक हजार रूपये की कटौती दो बार होने के बाद इसकी कीमत अब सिर्फ 16,990 रूपये रह गयी है. यह फोन 4GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ आता है. यह फोन ब्लैक और ब्लू रंग में मिलता है.
इस स्मार्टफोन को ऑफलाइन मार्केट से इसकी नयी कीमत पर ख़रीदा जा सकता है, हालाँकि ऑनलाइन पेटीएम मॉल, फ्लिप्कार्ट आदि पर अभी भी पुराने प्राइस पर सेल किया जा रहा है लेकिन जल्द ही वहां भी नयी कीमत पर मिलने लगेगा.

Third party image reference
विवो V9 यूथ का फुल स्पेसिफिकेशन-
विवो का ये स्मार्टफोन एंड्राइड के लेटेस्ट ओएस ओरियो 8.1 पर बेस्ड फनटच ओएस 4.0 पर चलता है. इस फोन में 6.3 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले 19:9 aspect रेश्यो में मिलता है. इस फोन को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर से पॉवर किया गया है.

Third party image reference
रैम और स्टोरेज की बात करें तो इसमें आपको 4GB की रैम के साथ 32GB का इंटरनल स्टोरेज स्पेस मिल जाता है. विवो के इस फोन में 16MP और 2MP का डुअल रियर कैमरा दिया गया है. जबकि फ्रंट में सेल्फी कैमरा 16MP का दिया गया है. फोन में बैटरी 3260mAh की मिलती है.

No comments

Latest Articles