जी हां दोस्तों, एचडएमडी ग्लोबल ने नोकिया के Nokia 6.1 स्मार्टफोन की कीमत में भारी कटौती कर दी है. यह स्मार्टफोन अप्रैल 2018 में 16,999 रूप...
जी हां दोस्तों, एचडएमडी ग्लोबल ने नोकिया के Nokia 6.1 स्मार्टफोन की कीमत में भारी कटौती कर दी है. यह स्मार्टफोन अप्रैल 2018 में 16,999 रूपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था, जिसमें 3GB रैम थी. इसके एक महीने बाद नोकिया 6.1 का 4GB रैम वेरिएंट 18,999 रूपये में आया.
Third party image reference
लेकिन अब ये दोनों ही वेरिएंट 1500 रूपये सस्ता मिलने वाला है क्योंकि दोनों वेरिएन्ट्स की कीमत 1500 रूपये कम कर दी गयी है. नोकिया 6.1 का 3GB रैम वेरिएंट मात्र 15,499 रूपये में जबकि 4GB रैम वेरिएंट 17,499 रूपये में ख़रीदा जा सकता है.
नोकिया 6.1 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन-
Third party image reference
नोकिया के इस स्मार्टफोन में 5.5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले 16:9 aspect रेश्यो में दिया गया है. इस फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर से पॉवर किया गया है. यह फोन 3GB और 4GB रैम वेरिएंट में मिलता है. 3GB रैम के साथ 32GB स्टोरेज मिलती है और 4GB रैम के साथ 64GB इंटरनल स्टोरेज है.
Third party image reference
नोकिया 6.1 एंड्राइड वन डिवाईस और ये एंड्राइड ओएस के स्टॉक वर्जन पर चलता है, फ़िलहाल ये एंड्राइड ओरियो पर काम कर रहा है. इस फोन में बैटरी 3000mAh की दी गयी है. इसमें यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है.
Third party image reference
कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो इसमें 16 मेगापिक्सेल का रियर कैमरा LED फ़्लैश के साथ मिलता है और फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. इस फोन का फिंगरप्रिंट सेंसर रियर कैमरा के जस्ट नीचे है.


No comments