Third party image reference दोस्तों, आपको मालूम होगा कि Google ने हाल ही में मोबाइल का लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्राइड 9.0 Pie रिलीज़ ...
Third party image reference
दोस्तों, आपको मालूम होगा कि Google ने हाल ही में मोबाइल का लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्राइड 9.0 Pie रिलीज़ किया था. लॉन्च होने के बाद सबसे पहले गूगल के ही पिक्सेल फोन्स को ये अपडेट मिल गया. अब मोटोरोला ने अपने उन स्मार्टफोन की लिस्ट जारी कर दी है जिसे वे ये लेटेस्ट एंड्राइड वर्जन का अपडेट देंगे. तो चलिए देखते हैं कि इस लिस्ट में कौन-कौन से फोन शामिल हैं.
Third party image reference
मोटोरोला के द्वारा जारी किये गए फोन की लिस्ट के अनुसार इन 8 हैंडसेट को मिलेगा एंड्राइड 9.0 का अपडेट- मोटो Z3, मोटो Z3 प्ले, मोटो Z2 Play, मोटो Z2 Force, मोटो X4, मोटो G6, मोटो G6 प्ले और मोटो G6 प्लस. कम्पनी ने अपने ऑफिसियल वेबसाइट पर कन्फर्म किया है कि जल्द ही इसी साल इन फोन को एंड्राइड 9.0 मिल जायेगा.
Third party image reference
इस लेटेस्ट ओएस अपडेट में मोटोरोला के फोन में बैटरी ऑप्टिमाइजेशन, स्प्लिट स्क्रीन मल्टी-टास्किंग एक्सपीरियंस, न्यू सेटिंग पैनल, क्विक सेटिंग, न्यू नेविगेशन और रीसेंट ऐप व्यू के साथ और भी कई फीचर्स मिलेंगे. मोटोरोला के अलावा एचटीसी, सोनी और वनप्लस ने भी एंड्राइड 9.0 में अपडेट होने वाले डिवाईस की लिस्ट रिलीज कर दी है. वन'प्लस के तो सभी नए पुराने हैंडसेट को ये अपडेट मिलेगा.


No comments