एचएमडी ग्लोबल ने आज अपना एक नया बजट सेगमेंट का फोन लॉन्च किया है। नोकिया 2.3 जोकि कुछ समय पहले ही उजागर हुआ था वह अब इंडिया में ऑफिशियली ...
एचएमडी ग्लोबल ने आज अपना एक नया बजट सेगमेंट का फोन लॉन्च किया है। नोकिया 2.3 जोकि कुछ समय पहले ही उजागर हुआ था वह अब इंडिया में ऑफिशियली लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के साथ 1 साल की रिप्लेसमेंट गारंटी दी है और अन्य एक्सेसरीज पर 6 महीने की वारंटी मिलेगी। नोकिया के इस नए बजट फोन के कुछ खास फीचर हैं 6.2 इंच का एचडी+ डिस्प्ले, डुअल रियर कैमरा, मीडियाटेक हिलियो प्रोसेसर और 4000mAh की दमदार बैटरी।
नोकिया 2.3 की कीमत, ऑफर-
एचएमडी ग्लोबल ने इसे सिर्फ एक वेरिएंट में लॉन्च किया है। यह फोन 2GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है जिसकी कीमत 8,199 रुपये रखी गयी है। फोन 27 दिसंबर से ऑफिसियल नोकिया इंडिया ई-शॉप पर मिलने लगेगा, साथ ही ऑथोराइज़्ड रिटेल स्टोर जैसे क्रोमा, रिलायंस और पूर्विका से भी खरीदा जा सकेगा।
ऑफर्स की बात करें तो मौजूदा और नए जियो ग्राहक इस फोन के साथ 7200 रुपये का जियो बेनिफिट ले सकते हैं, अगर वे 249 रु या 349 रु का प्रीपेड प्लान से रिचार्ज करवाते हैं। एक साल की रिप्लेसमेंट गारंटी उन ग्राहकों को मिलेगी जो नोकिया 2.3 को 31 मार्च 2020 को या इससे पहले खरीदेंगे।
नोकिया 2.3 का स्पेसिफिकेशन-
इस स्मार्टफोन में डुअल नैनो सिम सुपोर्ट करता है। यह फोन स्टॉक एंड्राइड पाई 9 पर चलता है, वैसे इसे एंड्राइड 10 का भी अपडेट मिलेगा। इसमें 6.2 इंच का एचडी+ इन सेल डिस्प्ले 19:9 एस्पेक्ट रेश्यो में वाटरड्राप नौच के साथ दिया गया है। फोन मीडियाटेक हिलियो A22 क्वैड कोर प्रोसेसर से powered है। इसमें 2GB की रैम और 32GB की स्टोरेज स्पेस दी गयी है।
फोटोग्राफी के लिए इस बजट फोन में 13MP और 2MP का डबल रियर कैमरा सेटअप किया गया है। फोन के फ्रंट में 5MP का सिंगल सेल्फी कैमरा है। इस फोन में आप 400GB तक का एक्सटर्नल माइक्रो एसडी लगा सकते हैं.
नोकिया 2.3 की कीमत, ऑफर-

एचएमडी ग्लोबल ने इसे सिर्फ एक वेरिएंट में लॉन्च किया है। यह फोन 2GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है जिसकी कीमत 8,199 रुपये रखी गयी है। फोन 27 दिसंबर से ऑफिसियल नोकिया इंडिया ई-शॉप पर मिलने लगेगा, साथ ही ऑथोराइज़्ड रिटेल स्टोर जैसे क्रोमा, रिलायंस और पूर्विका से भी खरीदा जा सकेगा।
ऑफर्स की बात करें तो मौजूदा और नए जियो ग्राहक इस फोन के साथ 7200 रुपये का जियो बेनिफिट ले सकते हैं, अगर वे 249 रु या 349 रु का प्रीपेड प्लान से रिचार्ज करवाते हैं। एक साल की रिप्लेसमेंट गारंटी उन ग्राहकों को मिलेगी जो नोकिया 2.3 को 31 मार्च 2020 को या इससे पहले खरीदेंगे।नोकिया 2.3 का स्पेसिफिकेशन-