Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

Realme X2 क्वैड कैमरा सेटअप के साथ भारत में लॉन्च, जानिए कीमत व फीचर्स

चीनी स्मार्टफोन कंपनी रियलमी ने आज इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में अपना एक और नया हैंडसेट लॉन्च कर दिया है। कंपनी में Realme X2 को भारतीय य...

चीनी स्मार्टफोन कंपनी रियलमी ने आज इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में अपना एक और नया हैंडसेट लॉन्च कर दिया है। कंपनी में Realme X2 को भारतीय यूजर्स के लिए पेश कर दिया है। इस फोन को ओरिजिनली Realme XT 730G कहा जाता है। यह स्मार्टफोन गेमिंग पर फोकस्ड क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730G प्रोसेसर के साथ है। यह फोन चीन में सितंबर में ही लॉन्च हुआ था। इसमें 64MP का प्राइमरी सेंसर है, वाटरड्राप स्टाइल नौच डिस्प्ले और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है।
रियलमी X2 की कीमत और लॉन्च ऑफर-Image result for realme x2
आपको सबसे पहले बता दें कि ये फोन तीन वेरिएंट में लॉन्च हुआ है। पहला वेरिएंट 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया गया है, जिसकी कीमत 16,999 रुपये रखी गयी है। वहीं दूसरा वेरिएंट 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ है, और इस वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये है। तीसरा व टॉप वेरिएंट में आपको 8GB की रैम और 128GB की स्टोरेज देखने को मिलेगी। इस टॉप मॉडल की कीमत 19,999 रुपये रखी गयी है। तीनों ही वेरिएंट पर्ल ग्रीन, व्हाइट और ब्लू कलर में मिलेगा। फोन की सेल 20 दिसंबर से फ्लिपकार्ट और रियलमी इंडिया स्टोर पर शुरू होगी। हालांकि जल्द ही बाद में ऑफ़लाइन भी मिलने लगेगा।Image result for realme x2
लॉन्च ऑफर की बात करें तो रियलमी X2 को ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 1500 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दिया जाएगा। मोबिक्विक बेनिफिट 1500 रु तक मिल सकता है, 6 महीने की EMI बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के और जियो बेनिफिट्स 11,500 रुपये तक मिलेगा।
रियलमी X2 का स्पेसिफिकेशन-Image result for realme x2
यह फोन एंड्राइड पाई 9 पर बेस्ड कलर ओएस पर चलता है। इसमें 6.4 इंच का फुल एचडी+ सुपर AMOLED डिस्प्ले है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर लगा हुआ है। रैम 6GB और 8GB दी गयी है और स्टोरेज 128GB तक दी गयी है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 64MP+8MP+2MP+2MP के चार रियर कैमरा सेटअप है। फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा है। कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, WIFI, जीपीएस, ए-जीपीएस, NFC, टाइप सी पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक है। फोन में बैटरी 4000mAh की बैटरी फ़ास्ट चार्ज टेक्नोलॉजी के साथ मिलती है।Image result for realme x2

Latest Articles