Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

Xiaomi रेडमी 6 Pro हुआ लॉन्च, कीमत है बहुत ही कम !

Third party image reference शाओमी ने रेडमी 6 प्रो को आखिरकार लॉन्च कर ही दिया. कम्पनी ने इसे रविवार को रात में ही चीन में लॉन्च कर दिया...


Third party image reference
शाओमी ने रेडमी 6 प्रो को आखिरकार लॉन्च कर ही दिया. कम्पनी ने इसे रविवार को रात में ही चीन में लॉन्च कर दिया था. शाओमी का यह फोन आईफोन 10 की तरह नौच डिस्प्ले के साथ है. रेडमी सीरीज में पहली बार किसी फोन में ऐसा डिस्प्ले दिया गया है.
शाओमी रेडमी 6 प्रो की स्पेसिफिकेशन-

Third party image reference
शाओमी का यह लेटेस्ट स्मार्टफोन डुअल नैनो सिम सपोर्ट करता है और ये एंड्राइड ओरियो बार बेस्ड MIUI 9 पर चलता है. इस फोन में 5.84 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले 19:9 एप्सेक्ट रेश्यो के साथ दिया गया है और डिस्प्ले के टॉप में नौच भी है.

Third party image reference
इस फोन को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 625 ओक्टा कोर प्रोसेसर से पॉवर किया गया है. यह स्मार्टफोन दो वेरिएंट में आया है. पहले वेरिएंट में 3GB रैम के साथ 32GB इंटरनल स्टोरेज दी गयी है जबकि इसके दुसरे वेरिएंट में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मिलेगी.
कैमरे की बात करें तो रेडमी 6 प्रो में आपको 12MP और 5MP का डुअल रियर कैमरा f/2.2 अपर्चर, PDAF सपोर्ट और LED फ़्लैश के साथ देखने को मिलता है. इसके अलवा इसमें 5MP का फ्रंट फेसिंग सेल्फी कैमरा दिया गया है.

Third party image reference
रेडमी 6 प्रो में माइक्रो एसडी कार्ड के लिए डेडिकेटेड स्लॉट दिया गया है जिसमे आप 256GB तक का मेमोरी कार्ड यूज कर सकते हैं. इस फोन के रियर पैनल में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है. अन्य सेंसर की बात करें तो यह फोन accelerometer, प्रोक्सिमिटी, कंपास, gyro, इन्फ्रारेड और एम्बिएंट लाइट सेंसर से लैस है.

Third party image reference
इस स्मार्टफोन में शाओमी ने 4000mAh की दमदार बैटरी लगायी है. फोन का वजन 178 ग्राम है और थिकनेस 8.75mm है.
रेडमी 6 प्रो की कीमत-

Third party image reference
शाओमी रेडमी 6 प्रो की कीमत की अब बात करें तो इसका 3GB रैम + 32GB स्टोरेज वेरिएंट चीन में CNY 999 यानी लगभग 10,400 रु में पेश किया गया है. वहीँ 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,199 रखी गयी है, मतलब भारतीय रूपये में इसकी कीमत करीब 13,600 रूपये होती है.
इस फोन की सेल चीन में मंगलवार, 26 जून से शुरू हो जाएगी. यह स्मार्टफोन ब्लैक, ब्लू, गोल्ड, पिंक और लाल रंग में आया है.

No comments

Latest Articles