चीन की स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरर कम्पनी शाओमी ने अपने ही देश में एक नया टैबलेट लॉन्च किया. इस ने टैबलेट का नाम Xioami Mi Pad 4 है. ये शाओमी...
चीन की स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरर कम्पनी शाओमी ने अपने ही देश में एक नया टैबलेट लॉन्च किया. इस ने टैबलेट का नाम Xioami Mi Pad 4 है. ये शाओमी का पिछले साल लॉन्च हुए मी पैड 3 का सक्सेसर है. इस नए मी पैड में AI फेस अनलॉक और स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर दिया गया है जो स्मार्ट गेम एक्सेलेरेसन फीचर के साथ आता है.
Third party image referenceशाओम Mi Pad 4 की स्पेसिफिकेशन-
शाओमी का ये नया टैबलेट मी पैड 4 एंड्राइड के ओरियो 8.1 ओएस पर आधारित MIUI 9 पर रन करता है. इस टैब में 8 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले (1920x1200 पिक्सेल) 16:10 एस्पेक्ट रेश्यो और 283ppi पिक्सेल डेंसिटी के साथ दिया गया है. इसमें सिंगल नैनो सिम स्लॉट दिया गया है.
Third party image reference
इस डिवाईस को क्वालकॉम के ओक्टा कोर स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर से लैस किया गया है जो 2.2GHz पर clocked है. मी पैड 4 को दो तरह के रैम और स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. एक वेरिएंट में 3GB रैम के साथ 32GB इंटरनल मेमोरी दी गयी है, वहीँ दुसरे वेरिएंट में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मिलती है.
Third party image reference
शाओमी मी पैड 4 के अगर कैमरे की बात करें तो इस टैबलेट में आपको 13MP का रियर कैमरा f/2.0 अपर्चर साइज़ और HDR सपोर्ट के साथ मिलता है. जबकि फ्रंट में 5MP का कैमरा दिया गया है जो AI फेस अनलॉक फीचर के साथ दिया गया है. इस टैबलेट में माइक्रो एसडी स्लॉट नहीं दिया गया है.
Third party image reference
कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE, wifi, जीपीएस, ब्लूटूथ, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक आदि मौजूद है. शाओमी मी पैड 4 में बैटरी 6000mAh की दी गयी है. इस टैब की थिकनेस मात्र 7.9mm है और वजन 342.5 ग्राम है.
शाओमी मी पैड 4 की कीमत-
Third party image reference
शाओमी के इस टैबलेट की कीमत इंडियन करेंसी में लगभग 11,500 रूपये से शुरू होती है क्योंकि इसके 3GB रैम/ 32GB स्टोरेज की कीमत CNY 1,099 है. और इसका जो 4GB रैम/ 64GB स्टोरेज वेरिएंट है वो 1,399 युआन में लॉन्च हुआ है यानी करीब 15,600 रूपये में. यह टैबलेट काला और गोल्ड रंग में आया है. इसकी पहली सेल चीन में 29 जून को है.


No comments