Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

धड़ल्ले से बिक रहा है SAMSUNG का 24MP सेल्फी कैमरा वाला लेटेस्ट स्मार्टफोन !

दुनिया की सबसे मशहूर और नंबर वन स्मार्टफोन कम्पनी सैमसंग ने करीबन एक महीने पहले एक शानदार सेल्फी कैमरा वाला फोन लॉन्च किया था. इस फोन में ...

दुनिया की सबसे मशहूर और नंबर वन स्मार्टफोन कम्पनी सैमसंग ने करीबन एक महीने पहले एक शानदार सेल्फी कैमरा वाला फोन लॉन्च किया था. इस फोन में कम्पनी ने 24 मेगापिक्सेल का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया है.

Third party image reference
यह फोन आगे से देखने पर शाओमी के रेडमी नोट 5, रेडमी 5 और रेडमी नोट 5 प्रो के जैसा दिखता है. सैमसंग के इस फोन का नाम है Galaxy A6 Plus जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है. हालाँकि इसकी कीमत कुछ ज्यादा है लेकिन फिर भी ये फोन वाकई लोगों को बहुत अच्छा लग रहा है.

Third party image reference
सैमसंग गैलेक्सी A6 प्लस में मैटेलिक बॉडी कर्व्ड एजेज के साथ मिलता है. फोन के आगे और पीछे दोनों तरफ ग्लास डिज़ाइन मिलता है. इस स्मार्टफोन में आपको6 इंच का फुल एचडी सुपर AMOLED इनफिनिटी डिस्प्ले देखने को मिलता है.
ये इनफिनिटी डिस्प्ले सैमसंग के फ्लैगशिप डिवाईस जैसे गैलेक्सी नोट 8 या गैलेक्सी S9 जैसा तो नहीं है फिर भी कम्पनी ने इसे इनफिनिटी डिस्प्ले ही कहा है. वैसे गैलेक्सी A6 प्लस का डिस्प्ले रेडमी नोट 5 की तरह 18:9 एस्पेक्ट रेश्यो में है.

Third party image reference
सैमसंग ने इस मिड रेंज फोन को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 450 ओक्टा कोर प्रोसेसर से powered किया है. गैलेक्सी A6+ में आपको 4GB की रैम और 64GB की इंटरनल मेमोरी मिलती है. साथ ही इस फोन में 256GB तक की एक्सटर्नल माइक्रो एसडी कार्ड लगाने की सुविधा दी गयी है.
कम्पनी ने इस फोन के कैमरे पर ख़ास ध्यान दिया है, इस फोन में सैमसंग ने16MP और 5MP का डुअल रियर कैमरा ऑटोफोकस फीचर और LED फ़्लैश के साथ दिया है. वहीँ इस गैलेक्सी A6 प्लस में सेल्फी लेने के लिए 24MP का दमदार फ्रंट कैमरा दिया गया है.

Third party image reference
इस स्मार्टफोन में आप डुअल नैनो सिम इस्तेमाल कर सकते हैं. यह फोन एंड्राइड के लेटेस्ट ओएस ओरियो 8.0 पर चलता है. इस फोन में आपको फिंगरप्रिंट स्कैनर डुअल रियर कैमरा के नीचे मिल जायेगा. अन्य सेन्सर्स के तौर पर accelerometer, प्रोक्सिमिटी, gyro और कंपास सेंसर इस गैलेक्सी A6+ स्मार्टफोन में दिया गया है.

Third party image reference
फोन को पॉवर देने के लिए इसमें 3500mAh की नॉन-रिमूवेबल बैटरी लगी है. इस फोन का वजन 191 ग्राम है थिकनेस महज 7.9mm है. यह स्मार्टफोन ब्लैक, गोल्ड, ब्लू और लैवेंडर रंगों में उपलब्ध है. सैमसंग गैलेक्सी A6 की कीमत 25,990 रूपये है लेकिन अगर आप इसे पेटीएम मॉल से खरीदते हैं तो ये आपको मात्र 22,990 रूपये का ही पड़ेगा क्योंकि यहाँ आपको 3000 रूपये का कैशबैक मिल जाता है.

No comments

Latest Articles