Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

शाओमी रेडमी Y2 को मिलने लगा ये खास अपडेट, जरुर करें इनस्टॉल

शाओमी ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन रेडमी Y2 के इंडियन वेरिएंट के लिए एक नया अपडेट जारी किया है. इस नए अपडेट से फोन में जो कुछ बग्स है वो फिक...

शाओमी ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन रेडमी Y2 के इंडियन वेरिएंट के लिए एक नया अपडेट जारी किया है. इस नए अपडेट से फोन में जो कुछ बग्स है वो फिक्स होगा और फोन की सिक्यूरिटी में भी सुधार होगा. शाओमी रेडमी Y2 के लिए रिलीज़ किये गए MIUI 9.5.14 को फ़िलहाल कुछ चुनिंदा यूजर्स को ग्लोबल MIUI बीटा स्टेबल V9.5.14.0.OEFMIFA के तौर पर दिया जा रहा है.


Third party image reference
आपके पास भी रेडमी Y2 स्मार्टफोन है तो ये बहुत जरुरी है कि आप भी अपने फोन में लेटेस्ट MIUI अपडेट इनस्टॉल कर लें. शाओमी का ये अपडेट OTA यानी ऑवर द एयर के द्वारा मिल रहा है. अगर आपको OTA के द्वारा अपडेट का नोटीफिकेसन नहीं मिला है तो आप मैन्युअली भी इसे चेक कर सकते हैं.
इसके लिए आप अपने फोन के सेटिंग्स में जाएँ, फिर सिस्टम अपडेट पर क्लिक करके देखें कि आपके फोन को ये नया अपडेट मिला कि नहीं. इस अपडेट का साइज़ लगभग 1.3GB है.

Third party image reference
आपकी जानकारी के लिए फिर से याद दिला दूँ कि शाओमी ने रेडमी Y2 को इंडिया में कुछ समय पहले ही लॉन्च किया था और इस वजह से अभी ज्यादा लोगों के पास ये फोन होगा भी नहीं. अभी इसकी सेल सिर्फ एकबार ही लगी है और दूसरी सेल 26 जून को लगने वाली है. शाओमी का Y सीरीज का फोन सेल्फी सेंट्रिक फोन होता है. इसलिए ये भी सेल्फी लवर्स के लिए ही है.

Third party image reference
इस स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सेल का फ्रंट सेल्फी शूटर कैमरा LED फ़्लैश के साथ मिलता है. इसका रियर कैमरा 12MP+5MP का है, यानी ये डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है. रियर और फ्रंट दोनों साइड के कैमरे पोर्ट्रेट मोड सपोर्ट करते हैं.

Third party image reference
शाओमी रेडमी Y2 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन-
  • 5.99 इंच का एचडी+ डिस्प्ले (18:9 aspect रेश्यो)
  • डुअल नैनो सिम स्लॉट
  • डेडिकेटेड माइक्रो एसडी स्लॉट
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर
  • 3GB/4GB रैम और 32GB/64GB स्टोरेज
  • 12MP+5MP का डुअल रियर कैमरा/ LED फ़्लैश

Third party image reference
  • फ्रंट सेल्फी कैमरा- 16MP / LED फ़्लैश
  • फिंगरप्रिंट स्कैनर बैक पैनल में
  • एंड्राइड ओएस- ओरियो 8.1
  • बैटरी- 3080mAh की
  • सेन्सर्स- accelerometer, एम्बिएंट लाइट, प्रोक्सिमिटी, gyro, इन्फ्रारेड
  • फोन का वजन- 170 ग्राम
  • फोन की मोटाई- 8.1mm

No comments

Latest Articles