इंडिया की नंबर वन मोबाइल कम्पनी और चीन की स्मार्टफोन कम्पनी शाओमी ने घोषणा की है कि उसने मी 8 और मी 8 SE हैंडसेट के दस लाख से भी अधिक यूनि...
इंडिया की नंबर वन मोबाइल कम्पनी और चीन की स्मार्टफोन कम्पनी शाओमी ने घोषणा की है कि उसने मी 8 और मी 8 SE हैंडसेट के दस लाख से भी अधिक यूनिट्स की बिक्री महज 18 दिनों में कर दी है.
Third party image reference
शाओमी ने इस अनाउंसमेंट को चाईनीज सोशल मीडिया विबो पर एक पोस्टर रिलीज करके दी, हालाँकि कम्पनी ये नहीं बताया मी 8 का कौन सा वेरिएंट सबसे अधिक बिका. मेरे ख्याल से इसका मी 8 SE ही सबसे ज्यादा सेल हुआ होगा क्योंकि ये मी 8 से कम कीमत में आता है और किफायती भी है.
Third party image reference
शाओमी मी 8 SE का डिजाईन भी बिलकुल फ्लैगशिप फोन मी 8 जैसा है. और खबर तो ये भी है कि कम्पनी अगले मानिने मी 8 SE को इंडिया में भी लॉन्च करने वाली है. इसके आने कुछ समय बाद मी 8 भी भारत में दस्तक दे देगा. ये दोनों ही स्मार्टफोन चीन में 31 मई को लॉन्च हुए थे और कुछ ही दिन बाद सेल के लिए उपलब्ध हो गए थे.
Third party image reference
फ्लैगशिप फोन मी 8 के 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत चीन में 2699 युआन है यानी करीब 28,332 रूपये. वहीँ अगर इसके 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत की बात करें तो इंडिया के हिसाब से इसकी कीमत 31,500 रूपये होती है.
Third party image reference
अब शाओमी मी 8 SE की कीमत आपको बताते हैं, जोकि एक मिड रेंज सेगमेंट का फोन है, इसकी कीमत वहां 1799 युआन यानी भारतीय रूपये के अनुसार ये कीमत 18,888 रूपये होती है. ये कीमत मी 8 SE का 4GB रैम वेरिएंट का है, इसका एक और वेरिएंट है जिसमें 6GB रैम मौजूद है, इसकी कीमत करीब 20,984 रूपये है.


No comments