Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

सैमसंग के इस धांसू फोन की कीमत हुई कम ! जानिए नई कीमत

जी हाँ दोस्तों, साउथ कोरियाई स्मार्टफोन कंपनी सैमसंग ने इंडिया में अपने एक मिड रेंज के दमदार फोन की कीमत घटा दी है। कंपनी ने Samsung Gala...

जी हाँ दोस्तों, साउथ कोरियाई स्मार्टफोन कंपनी सैमसंग ने इंडिया में अपने एक मिड रेंज के दमदार फोन की कीमत घटा दी है। कंपनी ने Samsung Galaxy A30s की प्राइस में कटौती की है जोकि सितंबर 2019 में भारत में लॉन्च किया गया था। लॉन्च होने के बाद नवंबर में भी इसकी कीमत घटाई गयी थी और अब एक बार फिर से इसकी कीमत कम हुई है। चलिए जानते हैं अब इस फोन को खरीदने के लिए आपको कितने पैसे खर्च करने पड़ेंगे।
सबसे पहले आपको इस फोन के कुछ key स्पेक्स बता देते हैं फिर इसकी कीमत की बात करेंगे। सैमसंग गैलेक्सी A30s मिलता है 6.4 इंच की इंफिनिटी एमोलेड डिस्प्ले के साथ। इसमें 4000mAh की दमदार बैटरी है, प्रोसेसर exynos 7904 octa कोर है।
अब कीमत की बात करें तो यह स्मार्टफोन अब केवल 14,999 रुपये का हो गया है क्योंकि इसकी कीमत पूरे 1000 रुपये कम की गयी है। इससे पहले यह 15,999 रु में मिलता था। नई कीमत पर यानी 14,999 रु में Galaxy A30s को अमेज़न इंडिया, क्रोमा, सैमसंग ऑनलाइन स्टोर और ऑफलाइन रिटेल स्टोर से भी खरीद सकते हैं। यह फोन वायलेट, ब्लैक और व्हाइट कलर में मिलता है।
सैमसंग गैलेक्सी A30s का स्पेसिफिकेशन-
ड्यूल नैनो सिम सपोर्ट/ 4G Volte
एंड्राइड ओएस पाई 9.0
डिस्प्ले 6.4 इंच इन्फिनिटी V सुपर एमोलेड
4GB रैम और 64GB स्टोरेज
मेमोरी कार्ड सपोर्ट- 1TB
ट्रिपल रियर कैमरा- 25MP+8MP+5MP
फ्रंट कैमरा- 16MP
इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर
प्रोसेसर EXYNOS 7904 Octa Core
बैटरी 4000mAh

Latest Articles