चीन की स्मार्टफोन कंपनी रियलमी एक और 5 सीरीज का फोन लॉन्च करने वाली है जिसका नाम Realme 5i होगा। कंपनी के मुताबिक यह फोन 6 जनवरी 2020 को ...
चीन की स्मार्टफोन कंपनी रियलमी एक और 5 सीरीज का फोन लॉन्च करने वाली है जिसका नाम Realme 5i होगा। कंपनी के मुताबिक यह फोन 6 जनवरी 2020 को लॉन्च किया जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी रियलमी 5, रियलमी 5 प्रो और रियलमी 5s पहले ही लॉन्च कर चुकी है। अब यह चौथा स्मार्टफोन इस लिस्ट में शामिल होने जा रहा है।
रियलमी वियतनाम ने अपने ऑफिसियल फेसबुक पेज पर इस फोन के लॉन्च होने की तारीख बताई है। इसके अलावा कंपनी और कोई डिटेल नहीं दी है, हालांकि वियतनामी रिटेलर FPT शॉप ने इस डिवाइस को लिस्ट किया है जहां इसके स्पेसिफिकेशन दिए गए हैं। यह स्मार्टफोन ब्लू और ग्रीन कलर में आएगा। रिपोर्ट के मुताबिक रियलमी 5i दिखने में बिल्कुल Realme 5 जैसा दिखता है।
इस फोन में 6.52 इंच का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले HD+ resolution में होगा। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट होगा। रैम 4GB और स्टोरेज 64GB होगी। फोन एंड्राइड पाई पर बेस्ड कलर ओएस 6.1 पर चलेगा। यह रियलमी फोन क्वैड कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है। प्राइमरी कैमरा 12MP का, बाकी एक 8MP और दो 2MP के होंगे। फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा होगा। इस फोन को 5000mAh की बैटरी से लैस किया जाएगा। इसकी अनुमानित कीमत 13000 रुपये के करीब है।