Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

Xiaomi के इस फ़ोन में है 2 सिम के साथ 1 MicroSD कार्ड लगाने की सुविधा

दोस्तों, आप जानते ही हैं कि शाओमी के सस्ते से सस्ते और महंगे से महंगे स्मार्टफोन भी हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ ही लॉन्च किये जाते हैं. हाइब...

दोस्तों, आप जानते ही हैं कि शाओमी के सस्ते से सस्ते और महंगे से महंगे स्मार्टफोन भी हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ ही लॉन्च किये जाते हैं. हाइब्रिड सिम स्लॉट का मतलब होता है कि आप एक समय में 2 सिम यूज कर सकते हैं या एक सिम और एक मेमोरी कार्ड. ऐसे स्लॉट वाले फोन में माइक्रो एसडी इस्तेमाल करने के साथ डुअल सिम यूज नहीं किया जा सकता है.


Third party image reference
शाओमी के पास अभी एकमात्र स्मार्टफोन जिसमें हाइब्रिड टाइप का स्लॉट नहीं है और जिसमें आप 2 सिम कार्ड के साथ 1 मेमोरी कार्ड इस्तेमाल कर सकते हैं वो है Redmi 5A. जी हाँ दोस्तों, इसी फोन में आपको डेडिकेटेड माइक्रो एसडी स्लॉट मिलता है यानी कि 2 सिम के साथ एक अलग मेमोरी कार्ड लगाने की सुविधा.
शाओमी रेडमी 5A का स्पेसिफिकेशन-

Third party image reference
रेडमी 5A में 5 इंच की आईपीएस LCD डिस्प्ले HD रिजोल्युसन में है. स्क्रीन पर ग्लास की कोटिंग है और बॉडी एलुमिनियम की बनी है. इस फोन में 2GB/3GB की रैम और 16GB/32GB की स्टोरेज मिलती है. शाओमी ने रेडमी 5A में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 425 लगाया है. माइक्रो एसडी 128GB तक की आप लगा सकते हैं.

Third party image reference
कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो रियर में 13 मेगापिक्सेल का कैमरा फेज डिटेक्शन ऑटोफोकस और LED फ़्लैश के साथ है. जबकि फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सेल का दिया गया है. इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं मिलता है. फोन में सिर्फ accelerometer और प्रोक्सिमिटी सेन्सर्स ही मिलते हैं.

Third party image reference
रेडमी 5A में 3000mAh की नॉन-रिमूवेबल बैटरी दी गयी है. ये फोन आप गोल्ड, ग्रे, रोज गोल्ड और ब्लू रंग में खरीद सकते हैं.
रेडमी 5A की कीमत-

Third party image reference
दोस्तों, रेडमी 5A का जो 2GB रैम और 16GB स्टोरेज वेरिएंट है उसकी कीमत 5,999 रूपये है. पहले इसे 4,999रु में ही सेल किया जा रहा था क्योंकि शाओमी ने लॉन्च के वक्त ही कहा था की इस वेरिएंट का 5 मिलियन यूनिट सिर्फ 4,999रु में बेचा जायेगा और इसके बाद इसे इसकी वास्तविक कीमत पर बेचा जायेगा.
वहीँ 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वाले की कीमत पहले भी 6,999रु थी और आज भी इतनी ही कीमत है.

Third party image reference

No comments

Latest Articles