Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

क्या आपका बजट सिर्फ 8000रु है? तो Xiaomi का ये बेहतरीन फोन आपके लिए ही बना है

दोस्तों, क्या आपका बजट सिर्फ  8000रु  है और चाहते हैं की इतनी ही कीमत में कोई अच्छा सा 4G स्मार्टफोन मिल जाए जिसमें फीचर्स लाजवाब हों और स...

दोस्तों, क्या आपका बजट सिर्फ 8000रु है और चाहते हैं की इतनी ही कीमत में कोई अच्छा सा 4G स्मार्टफोन मिल जाए जिसमें फीचर्स लाजवाब हों और स्पेसिफिकेशन भी गजब के हों. तो आपके इसी समस्या का समाधान करने के लिए हमने आपके लिये शाओमी का एक शानदार फोन सेलेक्ट किया है. जिसके बारे में जानकर आप इसे अवश्य लेना चाहेंगे.

Third party image reference
आप जानते ही हैं की आज की तारीख में शाओमी भारत का सबसे नंबर वन स्मार्टफोन कम्पनी है. और इसमें कोई शक नहीं कि शाओमी के फोन्स कितने कमाल के होते हैं. किफायती दामों में ये कम्पनी ग्राहकों को एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन देती है.

Third party image reference
शाओमी का एक स्मार्टफोन है जिसे अभी ज्यादा दिन लॉन्च हुए नहीं हुए हैं वो 8000रु की कीमत में आपके लिए बेस्ट होगा. शाओमी का रेडमी 5फोन आपके बजट के हिसाब से बेहतरीन फोन होगा. इस स्मार्टफोन में आपको नए जमाने का डिस्प्ले 18:9 एस्पेक्ट रेश्यो में मिलेगा.
फोन की डिस्प्ले 5.7 इंच की है और इतनी बड़ी डिस्प्ले होने के बावजूद भी इसे आप एक हाँथ से भी आराम से यूज कर पाएंगे. रेडमी 5 यूनीमेटल बॉडी डिजाईन के साथ आता है जो फोन को प्रीमियम लुक देता है. फोन की थिकनेस महज 7.7mm होने से ये काफी स्लिम लगता है.

Third party image reference
रेडमी 5 का डिस्प्ले एचडी+ रिजोल्युसन का है जो दिखने में काफी आकर्षक और चमकीला लगता है. धुप में भी स्क्रीन साफ़ साफ़ नजर आता है. कुल मिलाकर इस फोन का डिस्प्ले बहुत ही अच्छा है.
शाओमी के इस फोन के सॉफ्टवेयर और परफॉरमेंस की बात करें तो कम्पनी ने रेडमी 5 में क्वालकॉम का नया प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 450 लगाया है जो कि पॉवर एफ़िसिएन्ट होने के साथ प्रोसेसिंग स्पीड भी रेडमी 4 के मुकाबले ज्यादा है.

Third party image reference
फोटोग्राफी के आपको रियर कैमरा 12 मेगापिक्सेल का f/2.2 अपर्चर और LED फ़्लैश के साथ मिलता है, वहीँ फ्रंट में सेल्फी कैमरा 5MP का दिया गया है. फोन में 2GB रैम और 16GB की स्टोरेज मिलती है. रेडमी 5 में आपको फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिल जाता है जो फोन के पीछे कैमरे के पास सेटअप है. इस फोन में 3300mAh की बैटरी लगी है. रेडमी 5 को चार तरह के कलर में ख़रीदा जा सकता है. यह ब्लैक, गोल्ड, रोज गोल्ड और ब्लू कलर में मिलता है.

Third party image reference
शाओमी रेडमी 5 का तीन वेरिएंट मौजूद है. यहाँ हमनें 2GB रैम + 16GB स्टोरेज वाले की बात की है, जिसकी कीमत 7,999 रूपये है. इसके अलावा इस फोन का 3GB रैम + 32GB स्टोरेज वेरिएंट भी उपलब्ध है जिसकी कीमत 8,999रु पड़ती है और एक 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट है जिसकी कीमत 10,999 रूपये है.

No comments

Latest Articles