Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

ये है सबसे बढ़िया 32GB Memory Cards जो आपके स्मार्टफोन की परफॉरमेंस में चार चांद लगा देगा!

Third party image reference दोस्तों, माइक्रो एसडी यानी आपके फोन में लगने वाला मेमोरी कार्ड एक बेहतरीन ऑप्शन है किसी भी स्मार्टफोन की इं...


Third party image reference
दोस्तों, माइक्रो एसडी यानी आपके फोन में लगने वाला मेमोरी कार्ड एक बेहतरीन ऑप्शन है किसी भी स्मार्टफोन की इंटरनल स्टोरेज को बढ़ाने का. हमने देखा है कि लोग ज्यादा से ज्यादा कैपेसिटी वाला मेमोरी कार्ड सस्ते से सस्ते दामों में खरीदने के चक्कर में घटिया किस्म के माइक्रो एसडी खरीद लेते हैं जो कुछ दिनों-महीनों में ही ख़राब हो जाते हैं.

Third party image reference
इसलिए आज हमने आपके लिए 32GB क्षमता वाले 2 ऐसे मेमोरी कार्ड्स का चयन किया है जिसकी परफॉरमेंस काफी बढ़िया है और ये काफी लम्बे समय तक बिना किसी परेशानी के आपके फोन में काम करती रहेगी. इसके अलावा इन माइक्रो एसडी में आपको 5 से 10 साल तक की वारंटी भी मिलती है. तो चलिए इन मेमोरी कार्ड्स के बारे में आपको विस्तार से बताता हूं-
सैमसंग EVO Plus 32GB माइक्रो एसडी-

Third party image reference
32GB केटेगरी में ये है सैमसंग का सबसे ज्यादा बिकने वाला मेमोरी कार्ड. ये Class 10 माइक्रो एसडी है इसका मतलब इसमें डाटा ट्रान्सफर और कॉपी बहुत तेजी से होता है. जिस मेमोरी कार्ड की क्लास जितनी अधिक होती है वो उतनी ही फ़ास्ट काम करता है. सैमसंग के इस मेमोरी कार्ड में रीड और राईट स्पीड क्रमशः 95mbps और 20mbps है. इस 32GB इवो प्लस कार्ड में 3GB की विडियो आप महज 38 सेकंड में आप ट्रान्सफर कर सकते हैं.

Third party image reference
इस माइक्रो एसडी के साथ एक एसडी अडैप्टर भी मिलता है जिसे आप अपने लैपटॉप कंप्यूटर में लगाकर मेमोरी कार्ड में फाइल कॉपी और मूव कर सकते हैं. सैमसंग अपने इस मेमोरी कार्ड के साथ पुरे 10 साल की वारंटी देता.

Third party image reference
वैसे तो ये कार्ड वाटर प्रूफ, टेम्परेचर प्रूफ और शॉक प्रूफ है लेकिन फिर भी अगर मेमोरी कार्ड में कुछ खराबी आती है तो कम्पनी आपके कार्ड तो रिप्लेस कर देगी लेकिन कोई फिजिकल डैमेज होने पर वारंटी मान्य नहीं होगी. इस मेमोरी कार्ड की कीमत की बात करें तो ये आपको 800रु के आस पास का पड़ेगा.
SanDisk अल्ट्रा 32GB माइक्रो एसडी-

Third party image reference
सैनडिस्क कम्पनी मेमोरी कार्ड्स बनाने का ही काम करती है. इसलिए इसके मेमोरी कार्ड्स भी अच्छे होते हैं. सैनडिस्क का यह अल्ट्रा कार्ड भी क्लास 10 रेटिंग का है और इसके साथ भी आपको एसडी अडैप्टर दिया जाता है. और यह मेमोरी कार्ड भी वाटर प्रूफ, शॉक प्रूफ और टेम्परेचर प्रूफ है. परफॉरमेंस और स्पीड की बात करें तो इस कार्ड में 98mbps की ट्रान्सफर स्पीड मिलती है.

Third party image reference
ये आपके स्मार्टफोन में ऐप्स की परफॉरमेंस को भी बढ़ा देगा. कम्पनी इस मेमोरी कार्ड में 10 साल की वारंटी देती है. इसकी कीमत 800रु से भी थोड़ी कम है.

Third party image reference
आजकल मेमोरी कार्ड्स की कीमत घटती बढती रहती है और ऑनलाइन मार्केट में तो और भी ज्यादा कीमतें बदलती रहती है इसलिए एकदम सटीक कीमत नहीं बताई जा सकती है. इसलिए हमने आपको बताया की सैमसंग वाला माइक्रो एसडी कार्ड 800रु के करीब मिलेगा और सैनडिस्क वाला 800रु से कम में ही मिलेगा.

Third party image reference

No comments

Latest Articles