टेक्नीकल रमण: हुवावे ब्रांड Honor ने आज सोमवार के दिन एक बजट स्मार्टफोन हॉनर 7A लॉन्च किया. कम्पनी ने इस फोन में 18:9 एस्पेक्ट रेश्यो डि...
टेक्नीकल रमण: हुवावे ब्रांड Honor ने आज सोमवार के दिन एक बजट स्मार्टफोन हॉनर 7A लॉन्च किया. कम्पनी ने इस फोन में 18:9 एस्पेक्ट रेश्यो डिस्प्ले के अलावा डबल रियर कैमरा सेटअप दिया है. और वो भी एकदम किफायती और सस्ते दामों में. हॉनर 7A पिछले साल लॉन्च हुए हॉनर 6A का अपग्रेडेड वर्जन है.
Third party image reference
इस नए हॉनर 7A फोन में भी स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट ही लगा है जो पिछले साल के 6A में था और स्टोरेज में भी कोई अंतर नहीं है. फोन 2GB और 3GB रैम वेरिएंट में आया है. अभी तो ये फोन चीन में लॉन्च किया गया है लेकिन कुछ ही हफ्तों में भारत आने की संभावना है.
हॉनर 7A की कीमत-
Third party image reference
इस बजट फोन के 2GB रैम वेरिएंट की कीमत चीन में CNY 799 है यानी कि भारत में इसकी कीमत 8,300रु के आस-पास होगी. दूसरा वेरिएंट जो 3GB रैम वाला है उसकी कीमत CNY 999 रखी गयी है और इंडिया में इस वेरिएंट की कीमत 10,300 रूपये के करीब होगी. यह स्मार्टफोन ब्लू, ब्लैक और गोल्ड कलर में लॉन्च हुआ है और ये 3 अप्रैल से चीन में बिकना शुरू हो जायेगा.
हॉनर 7A का स्पेसिफिकेशन-
Third party image reference
हॉनर 7A एक डुअल सिम फोन है जो एंड्राइड ओरियो 8.0 पर बेस्ड EMUI 8.0 पर चलता है. इसमें 5.7 इंच की एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले 18:9 अनुपात में है. स्मार्टफोन को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर से लैस किया गया है. जिसके साथ 2GB/3GB की रैम और 32GB की स्टोरेज दी गयी है. एक्सटर्नल मेमोरी कार्ड 256GB तक का लगाया जा सकता है. फ़ोन में 3000mAh की नॉन-रिमूवेबल बैटरी लगी है.
Third party image reference
कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो हॉनर 7A में आपको डुअल कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा, लेकिन यहाँ पर गौर करने वाली बात ये है कि डुअल कैमरा सिर्फ 3GB रैम वेरिएंट वाले में दिया गया है. पहला कैमरा 13MP का है और दूसरा 2MP का है.
जबकि 2GB रैम वाले वेरिएंट में सिर्फ 13MP का सिंगल रियर कैमरा है. दोनों ही कैमरा आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस और इमेज ब्लर फीचर के साथ आते हैं. सेल्फी कैमरा यानी फ्रंट कैमरा की बात करें तो 8MP का फ्रंट कैमरा सॉफ्ट सेल्फी लाइट के साथ मिलता है.
Third party image reference
इस बजट फोन में आपको फिंगरप्रिंट सेंसर भी रियर पैनल में मिल जाता है और साथ ही ग्रेविटी सेंसर, लाइट सेंसर, प्रोक्सिमिटी और accelerometer भी इस हैंडसेट में उपलब्ध है. हॉनर 7A में फेस अनलॉक की भी सुविधा है. इस फोन का वजन 150 ग्राम है और थिकनेस महज 7.8mm है.
Third party image reference
दोस्तों, जब यह फोन इंडिया में आयेगा तो आपको हमारे चैनल के माध्यम से जरुर खबर मिलेगी. इसलिए आप हमारे साथ बनें रहे और टेक्नोलॉजी की और ख़बरों का आनंद लेते रहें.


No comments