Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

गैलेक्सी S9+ के आते ही Samsung गैलेक्सी S8 और S8+ की कीमत में हुई भारी कमी, ये है नयी कीमत

Third party image reference टेक्नीकल रमण : जी हाँ दोस्तों, सैमसंग ने भारत में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी S8 और S8+ की कीमत में भ...


Third party image reference
टेक्नीकल रमण: जी हाँ दोस्तों, सैमसंग ने भारत में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी S8 और S8+ की कीमत में भारी कटौती की है. इस बार कम्पनी ने लेटेस्ट लॉन्च हुए गैलेक्सी S9 और S9 प्लस की वजह से इन दोनों फोन्स की कीमत घटा दी है. ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों जगह पर अब नयी कीमत पर ये स्मार्टफोन मिलने लगे हैं.
सैमसंग गैलेक्सी एस8 और एस8 प्लस की नई कीमत-

Third party image reference
गैलेक्सी एस8 के 64GB स्टोरेज वेरिएंट की ताजा कीमत अब सिर्फ 49,990 रूपये है. और वहीँ गैलेक्सी एस8 प्लस के 64GB वेरिएंट की कीमत केवल 53,990रु रह गयी है. आपकी जानकारी के लिए बता दूँ कि सैमसंग ने जब इन दोनों फोन को लॉन्च किया था तब एस8 और एस8 प्लस की कीमत क्रमशः 57,900 और 64,900 रूपये थी.
इस तरह देखे तो एक साल के भीतर ही गैलेक्सी एस8 की प्राइस 8 हजार रूपये गिरी और एस8 प्लस की सबसे ज्यादा 11 हजार रूपये कम हो गयी.
सैमसंग गैलेक्सी एस8 और एस8 प्लस के स्पेसिफिकेशन-

Third party image reference
सैमसंग के इन दोनों फोन्स में लगभग एक जैसे ही फीचर हैं. दोनों ही डिवाईस में कम्पनी का अपना Exynos 8895 प्रोसेसर है. गैलेक्सी एस8 और एस8 प्लस में बैटरी और डिस्प्ले का अंतर है. गैलेक्सी एस8 में जहाँ5.8 इंच की सुपर अमोलेड डिस्प्ले मिलती है वहीँ गैलेक्सी एस8 प्लस में हमें 6.2 इंच की सुपर अमोलेड डिस्प्ले सेम स्क्रीन रिजोल्युसन के साथ मिलती है.

Third party image reference
दोनों ही गैलेक्सी फोन में लगे ओक्टा कोर Exynos 8895 प्रोसेसर 2.35GHz पर क्लॉकड है. रैम और स्टोरेज की बात करें तो दोनों ही फोन्स में 4GB रैम के साथ 64GB की इंटरनल मेमोरी मिलती है, हालाँकि इन स्मार्टफोन का इससे ज्यादा स्टोरेज वाला भी वेरिएंट आता है.

Third party image reference
सैमसंग गैलेक्सी एस8 और एस8 प्लस में आपको 12MP का डुअल पिक्सेल कैमरा OIS फीचर और f/1.7 अपर्चर के साथ मिलता है. फ्रंट में 8 मेगापिक्सेल का कैमरा दोनों में मिलता है. ये फोन्स हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ आते हैं. फिंगरप्रिंट सेंसर फोन के रियर पैनल में ही कैमरा के पास है.
बाकी सेंसर की बात करें तो इसमें accelerometer, प्रोक्सिमिटी, gyro, हार्ट रेट, एम्बिएंट लाइट और मैगनेटोमीटर सेन्सर्स मिलते हैं. इन डॉन फ्लैगशिप फोन में आईरिस स्कैनर और फेसिअल रिकग्निशन की फैसिलिटी भी है.

Third party image reference
इन सबके अलावा वायरलेस चार्जिंग और फ़ास्ट चार्जिंग भी गैलेक्सी एस8 और एस8 प्लस में उपलब्ध है. फोन को पॉवर देने के लिए गैलेक्सी एस8 में 3000mAh की बैटरी है और गैलेक्सी एस8 प्लस में 3500mAh की बैटरी दी गयी है.

No comments

Latest Articles