Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

एयरटेल Vs जियो- किसका है 799रु वाला पोस्टपेड प्लान धांसू!

दोस्तों, जैसा कि आप जानते ही हैं कि एक-दो साल पहले आयी रिलायंस जियो इन्फोकॉम सभी पुराने टेलिकॉम ऑपरेटर्स को कड़ी टक्कर दी है और एयरटेल, आई...

दोस्तों, जैसा कि आप जानते ही हैं कि एक-दो साल पहले आयी रिलायंस जियो इन्फोकॉम सभी पुराने टेलिकॉम ऑपरेटर्स को कड़ी टक्कर दी है और एयरटेल, आईडिया जैसी कम्पनियों के लिए इस सेक्टर में अपनी धाक जमाये रखने में काफी मुश्किलें आ रही है. जियो से मुकाबला करने के लिए कम्पनियां अपने मौजूदा प्लान्स में हमेशा बदलाव करती रहती है ताकि उनके यूजर्स कहीं उन्हें छोड़ कर न चलें जाएँ.


Third party image reference
और एयरटेल तो अपने ज्यादातर प्लान उतनी ही कीमत में पेश करता है जितने का रिलायंस जियो लॉन्च करता है. ऐसा इसलिए एयरटेल करता है ताकि ग्राहकों को लगे कि दोनों प्लान तो एक जैसे ही हैं. लेकिन हकीकत कुछ और होती है. इसलिए आज हम आप सभी पोस्टपेड ग्राहकों के लिए इन दोनों कम्पनियों के 799 रूपये वाले पोस्टपेड प्लान की तुलना करके पता लगायेंगे कि किस ऑपरेटर का प्लान आपके लिए अच्छा और धांसू होगा- जियो या एयरटेल. चलिए देखते हैं.
एयरटेल पोस्टपेड प्लान- 799 में मिलने वाले बेनेफिट्स-

Third party image reference
एयरटेल अपने इस 799रु वाले पोस्टपेड प्लान को एयरटेल इनफिनिटी प्लान बोलता है. कम्पनी इस प्लान में अपने पोस्टपेड यूजर्स को 60GB डेटा के साथ अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और नेशनल रोमिंग करने की सुविधा देता है. इस पैक में डेली डाटा इस्तेमाल करने की कोई लिमिट नहीं है. आप चाहे तो टोटल 60GB ख़त्म कर सकते हैं या पुरे महीने तक भी चला सकते हैं.

Third party image reference
एयरटेल इस प्लान में एक और सुविधा मिलती है, वो ये कि अगर आपका किसी महीने बच भी जाता है तो वह अगले महीने में जुट जाता है. हालाँकि इसकी एक लिमिट है, आप टोटल 200GB तक बचा हुआ डेटा फॉरवर्ड कर सकते हैं. इन सबके अतिरिक्त एयरटेल आपको Wynk म्यूजिक, एयरटेल टीवी फ्री एक्सेस करने देता है और साथ में अमेज़न प्राइम की सब्सक्रिप्शन एक साल मुफ्त में प्रोवाइड करता है.
जियो पोस्टपेड प्लान- 799 में मिलने वाले बेनेफिट्स-

Third party image reference
अब बात करते हैं रिलायंस जियो के 799रु वाले पोस्टपेड प्लान की. जियो के इस प्लान में जियो यूजर्स को हाई स्पीड 90GB डेटा मिलता है, लेकिन हर रोज आप केवल 3GB डेटा ही इस्तेमाल कर सकते हैं क्योंकि डेली कैप 3GB की है. कॉलिंग की बात करें तो आप जानते ही हैं कि जियो का कोई भी प्लान बिना कॉलिंग सेवा के नहीं आता है.

Third party image reference
इस प्लान में भी आपको अनलिमिटेड पुरे देश भर में करने को मिलती है. इसके साथ अनलिमिटेड टेक्स्ट मेसेज भी भेजने को मिलता है. जियो भी अपने सभी सर्विसेस जैसे जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो मैगज़ीन आदि इस पैक के साथ मुफ्त में इस्तेमाल करने देता है. लेकिन इस प्लान को एक्टिवेट करने के लिए पहले 950 रूपये सिक्यूरिटी के तौर पर देनी होती है.
किसका प्लान है सबसे धांसू!

Third party image reference
दोस्तों, दोनों ही एयरटेल और जियो के प्लान की अपनी अपनी खूबी है. एयरटेल के प्लान में हमें 60GB ही डेटा मिलती है लेकिन इसमें कोई डेली यूजेज लिमिट न होने के कारण कई लोगों को एयरटेल का ही 799 किफायती और बेस्ट लगेगा. साथ में एयरटेल में बिलिंग साइकिल के बाद अगर डेटा बच भी जाता है तो अगले महीने में ऐड हो जाता है. लेकिन जिन लोगों को ज्यादा डेटा की दरकार है और वे रोज 3GB से ज्यादा डेटा खपत नहीं कर पाते तो उनके लिए 90GB डेटा देने वाले जियो के प्लान को ही लेना चाहिए.
आपकी नजर में किसका प्लान धांसू है?
वैसे आप पोस्टपेड सर्विस इस्तेमाल करते हैं या नहीं. और करते हैं तो किस ऑपरेटर का कौन सा प्लान यूज कर रहे हैं. आप अपनी प्रतिक्रिया नीचे कमेन्ट बॉक्स में दें.

No comments

Latest Articles