Third party image reference दोस्तों, पिछले ही सप्ताह विवो ने अपना Vivo V9 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया था. ये एक फ्लैगशिप फोन था जिसम...
Third party image reference
दोस्तों, पिछले ही सप्ताह विवो ने अपना Vivo V9 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया था. ये एक फ्लैगशिप फोन था जिसमें आईफोन X जैसा डिस्प्ले में नौच था और फीचर भी कमाल के थे. और अब खबर है कि कम्पनी एक मिड रेंज स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसका नाम Vivo Y71A होगा और इसके कुछ महत्वपूर्ण स्पेसिफिकेशन भी टेना वेबसाइट पर लीक होकर आये हैं.
Third party image reference
विवो के इस अपकमिंग फोन की कुछ तस्वीरें भी साईट पर मौजूद है. वेबसाइट पर लीक्ड स्पेसिफिकेशन के मुताबिक इस फोन में 5.99 इंचकी एचडी डिस्प्ले 1440x720 रिजोल्युसन की होगी. फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर लगाया जायेगा. और रैम की बात करें तो 3GB की रैम के साथ 32GB की इंटरनल मेमोरी होगी.
Third party image reference
विवो के इस फोन में प्राइमरी रियर कैमरा 13 मेगापिक्सेल का होगा और सेल्फी कैमरा यानी फ्रंट कैमरा केवल 5MP का होगा. स्मार्टफोन एंड्राइड के लेटेस्ट ओएस ओरियो 8.1 पर चलेगा जो कि अच्छी बात होगी क्योंकि आज भी ज्यादातर कम्पनियां अपने फोन्स में nougat ओएस ही दे रही है.
Third party image reference
फोन का वजन 150 ग्राम होगा और फोन की मोटाई 7.8mm होगी. इसका मतलब फ़ोन दिखने में बिलकुल स्लिम लगेगा. फोन में कम बेजेल्स होने से ये और भी शानदार लगेगा. इस फोन की कीमत भारतीय बाजार में 11,500 रूपये के आस-पास हो सकती है.
Third party image reference

No comments