Third party image reference जी हां दोस्तों, यह सच है. सैमसंग का यह पहला और एकमात्र फोन है जिसमें आपको 5000mAh की बैटरी मिलती है. सैमस...
Third party image reference
जी हां दोस्तों, यह सच है. सैमसंग का यह पहला और एकमात्र फोन है जिसमें आपको 5000mAh की बैटरी मिलती है. सैमसंग अपने अधिकतर फोन में फ़िलहाल तीन से 4 हजार mAh की बैटरी लगाता है. लेकिन पहली बारर साल 2016 में सितम्बर के महीने में कम्पनी ने एक मिड-रेंज फ्लैगशिप फोन पेश किया था जिसका नाम था Galaxy A9 Pro, और इस स्मार्टफोन को 32,490 रूपये में लॉन्च किया गया था.
Third party image reference
हालाँकि दिन-महीने बीतते गए और इस फोन के दाम भी तेजी से गिरते रहे. पहली बार इस फोन की कीमत ढाई हजार रूपये कम हुई थी और फिर कई बार इसकी कीमत में कटौती होती रही और पिछले 5-6 महीने से इसकी कीमत केवल और केवल 18,990 रूपये है. जी हाँ, जो फोन 32,490रु का था उसे आप आज मात्र 18,990 रूपये में खरीद सकते हैं.
Third party image reference
सैमसंग गैलेक्सी A9 प्रो के फीचर्स की बात करें तो इसके स्पेसिफिकेशन से ही आपको पता लग जायेगा कि ये कितना लाजवाब स्मार्टफोन है. हो क्यों न लाजवाब, है तो एक मिड-रेंज का फ्लैगशिप डिवाईस ही, भले ही आज इसकी कीमत कम रह गयी है.
इस फ़ोन में आपको 6 इंच का फुल एचडी सुपर अमोलेड डिस्प्ले मिलता है. स्क्रीन पर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 का प्रोटेक्शन है जो डिस्प्ले पर खरोच नहीं आने देता है. फोन के पीछे भी गोरिल्ला ग्लास लगा हुआ है और डिस्प्ले के curved होने की वजह से फोन बहुत ही प्रीमियम और आकर्षक लगता है.
Third party image reference
सबसे खास बात सैमसंग के इस फोन का 5000mAh का बैटरी तो है ही इसके अलावा इस A9 प्रो में आप डुअल नैनो सिम और एक माइक्रो एसडी 256GB तक का एक साथ इस्तेमाल कर सकते हैं, क्योंकि इसमें डेडिकेटेड सिम और एसडी कार्ड स्लॉट है.
स्टोरेज और रैम की बात करें तो इस फोन में सैमसंग ने 4GB रैम और 32GB की इंटरनल मेमोरी दी थी. साथ में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर इसमें लगाया गया जो काफी अच्छे से इस फोन में काम करता है. गैलेक्सी ए9 प्रो एंड्राइड nougat 7.0 ओएस पर चलता है.
Third party image reference
फोटोग्राफी के लिए फोन में प्राइमरी कैमरा 16MP का ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन, ऑटोफोकस फीचर और LED फ़्लैश के साथ दिया है. जबकि फ्रंट कैमरा 8MP का है. फोन का फिंगरप्रिंट सेंसर होम बटन में मौजूद है और accelerometer, प्रोक्सिमिटी, कंपास जोकि आजकल के स्मार्टफोन के लिए अति महत्वपूर्ण है, उपलब्ध हैं.
Third party image reference
इस फोन में आपको 5000mAh की बैटरी होने के बावजूद यह 2 से ढाई घंटे में फुल चार्ज हो जाता है, क्योंकि इस स्मार्टफोन में फ़ास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी है. फोन का वजन थोड़ा ज्यादा है, इसका वजन 210 ग्राम है लेकिन फोन की थिकनेस मात्र 7.9mm है.
Third party image reference
सैमसंग गैलेक्सी A9 प्रो ब्लैक, गोल्ड और वाइट रंग में मिलता था लेकिन अब इसका सिर्फ गोल्ड वेरिएंट ही मिलता है. और ये भी अब सब जगह मिलना मुश्किल है. क्योंकि कम्पनी ने इस फोन को बंद कर दिया है. इसलिए जो भी इसके यूनिट्स बचे हुए हैं वही बिक रहे हैं. कोई नया फोन नहीं तैयार किया जा रहा है.
अगर आपको ये फोन पसंद है तो आप अमेज़न इंडिया साईट पर देखें. यहाँ न मिले तो एकबार रिलायंस डिजिटल स्टोर में संपर्क करें, शायद यहाँ आपको गैलेक्सी ए9 प्रो मिल जायेगा.
Third party image reference

No comments