Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

एयरटेल Vs जियो Vs आईडिया Vs वोडाफोन: जानिए 100रु के अन्दर कौन से ऑपरेटर का प्लान है बेस्ट!

दोस्तों, भारतीय टेलिकॉम इंडस्ट्री में आज केवल गिने-चुने ही ऑपरेटर्स बचें हैं. ये सब रिलायंस जियो के आने के बाद से हुआ है क्योंकि जियो के स...

दोस्तों, भारतीय टेलिकॉम इंडस्ट्री में आज केवल गिने-चुने ही ऑपरेटर्स बचें हैं. ये सब रिलायंस जियो के आने के बाद से हुआ है क्योंकि जियो के सस्ते टैरिफ ने कई कम्पनियों को अरबों का घाटा कराया और कम्पनी दिवालिया हो गयी. आज हमारे पास मुश्किल से 4-5 ऑपरेटर्स बचें हैं जिनके सिम कार्ड हम इस्तेमाल कर सकते हैं. इनमें टॉप चार कम्पनियां हैं एयरटेल, जियो, वोडाफोन और आईडिया.

Third party image reference
आज हम इन चारों टेलिकॉम कम्पनियों के द्वारा 100रु से कम कीमत में दिए जाने वाले महीने भर के प्लान के बारे में बात करेंगे और पता लगायेंगे कि कौन सी कम्पनी का प्लान सबसे बेस्ट है और किसका सबसे घटिया है. तो चलिए देर किस बात की, फटाफट शुरू करते हैं.
एयरटेल का प्लान- 98 रूपये

Third party image reference
एयरटेल का जो 100रु के अन्दर का प्लान आता है वो यही 98रु वाला है. इस प्लान में एयरटेल अपने कस्टमर्स को 28 दिन की वैलिडिटी के साथ 1GB डेटा देता है. इस डेटा को यूजर्स अपने 3G और 4G दोनों स्मार्टफोन में इस्तेमाल कर सकते हैं. इस पैक में कम्पनी कोई वॉईस कॉल की सुविधा नहीं देती है और न ही कोई SMS प्रोवाइड करती है.
जियो का प्लान- 98 रूपये

Third party image reference
रिलायंस जियो का भी एक 98रु का मंथली प्लान है. इस प्लान में जियो यूजर्स को 2GB डेटा मिलता है. इसके अलावा जियो इस पैक के साथ किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी देता है, यहाँ तक की रोमिंग में भी फ्री कॉल मिलती है. साथ ही में 300 SMS भी दिया जाता है. जियो के इस 98 प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है.
वोडाफोन का प्लान- 95 रूपये

Third party image reference
अब बात अगर वोडाफोन की करें तो वोडाफोन 95 रूपये का प्लान अपने प्रीपेड ग्राहकों को देता है. इस पैक में कम्पनी अपने यूजर्स को 1GB डेटा देती है. इस डेटा को 2G, 3G और 4G नेटवर्क पर इस्तेमाल किया जा सकता है. एयरटेल के प्लान की तरह वोडाफोन भी अपने इस प्लान कोई वॉईस कॉलिंग नहीं देता है. प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है.
आईडिया का प्लान- 97 रूपये

Third party image reference
वोडाफोन और एयरटेल की तरह आईडिया का भी ये एक मंथली प्लान है जिसकी कीमत 100रु से कम है. आईडिया के 97 प्लान में आपको 2.5GB डेटा पुरे 28 दिन की वैधता के साथ मिलता है. आईडिया के भी इस प्लान में कोई कॉल और SMS की फैसिलिटी नहीं मिलेगी. और इस डेटा को सिर्फ 2G और 3G नेटवर्क पर यूज कर सकते हैं.
निष्कर्ष- किसका प्लान निकला सबसे बेस्ट?

Third party image reference
अब तो शायद आप भी बता सकते हैं कि किसका प्लान सबसे बेस्ट और किफायती है. जी हाँ, आपने सही कहा, रिलायंस जियो को 98 प्लानसबसे बढ़िया है क्योंकि ये आपके जेब पर भारी नहीं पड़ता है. और वैसे भी आपने देखा कि जियो के अलावा और कोई भी कम्पनी, न आईडिया, न एयरटेल और न ही वोडाफोन अपने प्लान में डेटा के साथ वॉईस कॉलिंग की सुविधा दे रहा है.

Third party image reference
जबकि जियो कॉलिंग फ्री के साथ SMS भी दे रहा है. हालाँकि सबसे ज्यादा डेटा आईडिया के 97 प्लान में मिलता है लेकिन आजकल लोगों को डेटा के साथ ही कॉलिंग की सुविधा चाहिए और वैसे भी आईडिया में मिलने वाला 2.5GB डेटा सिर्फ 2G/3G में इस्तेमाल कर सकते हैं.
किसका प्लान है सबसे घटिया!

Third party image reference
इस सवाल का जवाब आप लोग नीचे कमेन्ट बॉक्स में दें. जिस कम्पनी का प्लान आपको सबसे बेकार लगा कमेन्ट करके बताएं और साथ में ये भी बताएं कि क्यों बेकार लगा.

No comments

Latest Articles