Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

Redmi नोट 5 Pro लेने से पहले जान ले इस फोन की ये 6 खामियां

दोस्तों, शाओमी के  रेडमी नोट 5 प्रो  स्मार्टफोन में कई ऐसे फीचर है जिससे की ये अपने ही सबसे ज्यादा बिकने वाले फोन नोट 4 का रिकॉर्ड तोड़ सक...

दोस्तों, शाओमी के रेडमी नोट 5 प्रो स्मार्टफोन में कई ऐसे फीचर है जिससे की ये अपने ही सबसे ज्यादा बिकने वाले फोन नोट 4 का रिकॉर्ड तोड़ सकता है. इस नए रेडमी नोट 5 प्रो डिवाईस में वो सभी फीचर्स मौजूद हैं जो आजकल के स्मार्टफोन में होने चाहिए. फोन में क्वालकॉम का नया स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर है, बेजेल लेस टाइप वाला डिस्प्ले है.


Third party image reference
शाओमी का यह पहला फोन है जिसमें रियर में डुअल कैमरा सेटअप है और फ्रंट में 20MP का सेल्फी शूटर कैमरा है. इसके अलावा रेडमी नोट 5 प्रो के बहुत सारे गजब के फीचर हैं लेकिन यहाँ मैं आपको इस फोन की कुछखामियां बताने आया हूँ इसलिए अभी हम इस फोन की कमियां के बारे में ही बात करेंगे. तो चलिए एक एक करके इस फोन में क्या क्या खामियां हैं बताता हूं.

Third party image reference
डेडिकेटेड सिम और माइक्रो एसडी स्लॉट की कमी-
रेडमी नोट 5 प्रो के दो वेरिएंट लॉन्च हुए हैं और दोनों में ही केवल 64GB की इंटरनल मेमोरी मिलती है. कुछ लोगो के लिए तो इतना स्टोरेज ही काफी होगा लेकिन ज्यादातर यूजर्स के लिए इतना स्टोरेज भी कम पड़ जायेगा और ऐसे में वे अलग से माइक्रो एसडी कार्ड जरुर लगायेंगे.

Third party image reference
मेमोरी कार्ड लगाने पर यूजर्स केवल एक ही सिम इस्तेमाल कर सकते हैं क्योंकि इस फोन में हाइब्रिड सिम स्लॉट है. इस तरह के स्लॉट में आप एक समय में दो सिम या एक सिम और एक माइक्रो एसडी यूज कर सकते हैं.
4K विडियो रिकॉर्डिंग का न होना-

Third party image reference
शाओमी ने कैमरा सेगमेंट में इस रेडमी नोट 5 प्रो में काफी सुधार किया है. हालाँकि फिर भी इस फोन में 4K रिजोल्युसन में विडियो रिकॉर्डिंग का ऑप्शन नहीं है और इस फोन में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन भी नहीं है.
पुराना एंड्राइड ऑपरेटिंग सिस्टम-

Third party image reference
मिड रेंज स्मार्टफोन होते हुए भी शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो में एंड्राइड nougat 7.0 ओएस मिलता है, जबकि एंड्राइड का लेटेस्ट ओएस वर्जन ओरियो के आये हुए 6 महीने से भी ज्यादा समय बीत चूका है.
फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के बावजूद फ़ास्ट चार्जर नहीं देना-

Third party image reference
जी हां दोस्तों, आप जिस फोन को लेना चाह रहे हैं वो फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है, इसके बाद भी शाओमी ने ये फ़ास्ट चार्जिंग वाला चार्जर इसके साथ नहीं दिया है. ये चार्जर अब आपको अलग से खरीदना पड़ेगा. शाओमी तो अपने सभी फोन्स में ईयर फोन भी नहीं देता है. यूजर्स को अलग से खरीदने पड़ते हैं.
यूएसबी टाइप C पोर्ट का न होना-

Third party image reference
आजकल के मिड रेंज स्मार्टफोन में यूएसबी TYPE C पोर्ट मिलना आम बात होते जा रही है लेकिन शाओमी ने रेडमी नोट 5 प्रो में ये यूएसबी टाइप सी पोर्ट नहीं दिया है. इस पोर्ट के रहने से आप डाटा ज्यादा फ़ास्ट ट्रान्सफर कर सकते हैं. और डाटा corrupt नहीं होता है.
रेडमी नोट 5 प्रो को खरीदना जंग जीतने जैसा-

Third party image reference
आप जानते ही हैं कि शाओमी के फोन अधिकतर फ़्लैश सेल के द्वारा ही बेचे जाते हैं. और अभी रेडमी नोट 5 प्रो को सेल में खरीद पाना किसी जंग जीतने से कम नहीं है. दिन के 12 बजे इस फोन की सेल शुरू होती है और कुछ ही सेकंड में ये आउट ऑफ़ स्टॉक हो जाती है. आपने भी शायद इस फोन को खरीदना चाहा होगा और फ़्लैश सेल में नाकामी हाँथ लगी होगी. खबरों के मुताबिक इस फोन की ब्लैक मार्केटिंग भी हो रही है. जिस वजह से यह फोन पाना और मुश्किल हो गया है.

Third party image reference
दोस्तों, अगर आपको हमारा ये पोस्ट अच्छा लगा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें और हो सके तो इस पोस्ट को लाईक भी करें ताकि आगे भी मैं आपके लिए अच्छी अच्छी news और आर्टिकल लाता रहूँ.देश दुनिया की तमाम मोबाइल और टेक्नोलॉजी से सम्बंधित खबरों के लिए आप इस चैनल को फॉलो भी कर सकते हैं.

No comments

Latest Articles