दोस्तों, अभी कुछेक दिन पहले ही हमने आपको बताया था कि विवो जल्द ही भारत में एक और नया मिड-रेंज सेगमेंट का स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है. ...
दोस्तों, अभी कुछेक दिन पहले ही हमने आपको बताया था कि विवो जल्द ही भारत में एक और नया मिड-रेंज सेगमेंट का स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है. आज कम्पनी ने उसी फोन को लॉन्च कर दिया है जिसका नाम विवो Y91 रखा गया है. ये स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आया है, इसमें Dewdrop नौच डिस्प्ले है जिसे V नौच भी कह सकते हैं. चीनी स्मार्टफोन कम्पनी द्वारा लॉन्च किये गए इस फोन की कीमत ऐसी रखी गयी है जिससे ये शाओमी और रियलमी जैसे ब्रांड तो टक्कर दे सके.
विवो Y91 की कीमत-
Third party image reference
कीमत की अगर बात करें तो विवो ने इस स्मार्टफोन की कीमत इंडिया में 10,990 रूपये रखी है. और ये फोन बिक्री के लिए भी उपलब्ध हो चूका है. इस फोन को आप विवो इंडिया के ई-शॉप या फिर अमेज़न और पेटीएम मॉल से भी खरीद सकते हैं.हालाँकि कुछ जल्द ही विवो Y9 ऑफलाइन स्टोर्स पर भी सेल के लिए आ जायेगा. इस फोन के साथ विवो कुछ खास ऑफर्स भी दे रहा है. विवो स्टोर से इसे खरीदने पर फ्री ब्लूटूथ ईयरफोन दिया जायेगा. इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर, नो कोस्ट EMI और 15 डेज फ्री रिप्लेसमेंट ऑफर भी मिल रहे हैं.
विवो Y91 का फुल स्पेक्स और फीचर्स-
Third party image reference
इस लेटेस्ट स्मार्टफोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको मिलता है 6.22 इंच का फुलव्यू डिस्प्ले जोकि एचडी+ रिजोल्युसन का है. इसमें बेजेल्स काफी कम है जिससे ये दिखने में काफी आकर्षक लगता है. कम्पनी ने इस फोन को मीडियाटेक हिलियो P22 ओक्टा कोर प्रोसेसर से powered किया है. फोन में 2GB की रैम और 32GB की इंटरनल स्टोरेज दी गयी है. हालाँकि एक्सटर्नल माइक्रो एसडी कार्ड लगाकर 256GB तक स्टोरेज बढ़ा सकते हैं.
Third party image reference
कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो इसमें 13MP और 2MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. वहीँ फ्रंट में 8MP का सिंगल सेल्फी कैमरा मिलता है. इसका कैमरा AI टेक्नोलॉजी से लैस है जिसकी वजह से इसमें हमें जेंडर, स्किन टोन और ढेर सारे इफ़ेक्ट मिल जाते हैं. इसका फ्रंट कैमरा फेस अनलॉक भी सपोर्ट करता है.
Third party image reference
विवो का ये फोन डुअल नैनो सिम सपोर्ट करता है जो 4G Volte कनेक्टिविटी के साथ मिलता है. ये फोन एंड्राइड के ओरियो 8.1 ओएस पर चलता है. इसमें wifi, ब्लूटूथ, जीपीएस, ए-जीपीएस, ग्लोनास, युएसबी पोर्ट आदि सभी तरह के आवश्यक फीचर्स दिए गए हैं. इस फोन में 4030mAh की दमदार बैटरी दी गयी है. फोन का वजन 163.5 ग्राम है थिकनेस 8.28mm है.


