Third party image reference वोडाफोन इंडिया ने अपने एक प्रीपेड प्लान में जबरदस्त बदलाव किया है. कम्पनी ने अपने 199 रु के मौजूदा प्लान मे...
Third party image reference
वोडाफोन इंडिया ने अपने एक प्रीपेड प्लान में जबरदस्त बदलाव किया है. कम्पनी ने अपने 199 रु के मौजूदा प्लान में दुगना डेटा देना शुरू कर दिया है. जी हाँ अब इस प्लान में हर रोज 2.8GB 3G/4G डेटा मिलेगा. हालाँकि इस बढे हुए डेटा का लाभ सेलेक्टेड यूजर्स के लिए ही वोडाफोन ने पेश किया है और वो भी कुछेक सर्किल जैसे आंध्रप्रदेश, मध्यप्रदेश, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के लिए.
Third party image reference
इस प्लान में वोडाफोन डेटा के अलावा अनलिमिटेड वॉईस कॉलिंग की सुविधा FUP लिमिट के साथ देता है. यानी हर रोज 250 मिनट और सप्ताह में 1000 मिनट कॉलिंग की लिमिट है. इस प्लान में कोई SMS बेनिफिट नहीं मिलता है. जिन यूजर्स को इस रिवाईज किये गए प्लान का लाभ नहीं मिलता है तो उन्हें डेली 1.4GB डेटा ही मिलेगा.
Third party image reference
वोडाफोन को यह रिवाईज किया हुआ प्लान सभी सर्किल में लॉन्च करना चाहिए था क्योंकि कुछ सेलेक्टेड यूजर और सर्किल के लिए इसे पेश करने से ज्यादा कुछ लाभ कम्पनी को नहीं होने वाला है. रिलायंस जियो अपने 198 रु प्लान में 2GB डेटा देता है लेकिन ये प्लान पुरे भारत में सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध है.


No comments