Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

सैमसंग ने गैलेक्सी J4 की कीमत घटाई, अब मिलेगा सिर्फ इतने में !

जी हां दोस्तों, साउथ कोरियाई स्मार्टफोन मेकर कम्पनी सैमसंग ने हाल फ़िलहाल ही अपने कई फोन्स के प्राइस कम किये थे और इस लिस्ट में एक और फोन ...

जी हां दोस्तों, साउथ कोरियाई स्मार्टफोन मेकर कम्पनी सैमसंग ने हाल फ़िलहाल ही अपने कई फोन्स के प्राइस कम किये थे और इस लिस्ट में एक और फोन शामिल हो गया है. कम्पनी ने गैलेक्सी J4 की कीमत भी इंडिया में घटा दी है. इस फोन में 500 रूपये की कटौती की गयी है और अब यह स्मार्टफोन सिर्फ 9,490 रूपये में ख़रीदा जा सकता है.


Third party image reference
हालाँकि सैमसंग ने गैलेक्सी J4 के सिर्फ 2GB रैम और 16GB स्टोरेज वेरिएंट की ही कीमत कम की है. इसके 3GB रैम + 32GB स्टोरेज की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है, इस 3GB+32GB वेरिएंट की कीमत 11,990 रु ही है. गैलेक्सी J4 का बेस वेरिएंट जिसकी कीमत कम की गयी है वो 9,490 रूपये में ऑफलाइन स्टोर्स और फ्लिप्कार्ट, अमेज़न जैसी ऑनलाइन स्टोर पर मिलेगा.

Third party image reference
सैमसंग गैलेक्सी J4 का स्पेसिफिकेशन-
सैमसंग के इस बजट फोन में आपको 5.5 इंच का एचडी डिस्प्ले 16:9 एस्पेक्ट रेश्यो के साथ मिलता है. ये एक सुपर अमोलेड डिस्प्ले है जो काफी आकर्षक लगती है और बैटरी भी कम खपत करती है. ऐसा डिस्प्ले 10 हजार से कम कीमत के फोन में मिलना मुश्किल है. गैलेक्सी J4 में क्वैड कोर Exynos 7570 चिपसेट लगा हुआ है.

Third party image reference
इस फोन में 2GB की रैम के साथ 16GB की इंटरनल मेमोरी दी गयी है. वैसे इस फोन में आप 128GB तक का एक्सटर्नल माइक्रो एसडी लगाकर इसकी स्टोरेज बढ़ा सकते हैं. फोन में 4G Volte, wifi, ब्लूटूथ, जीपीएस, माइक्रो यूएसबी पोर्ट आदि मौजूद हैं. यह फोन डुअल सिम सपोर्ट करता है.

Third party image reference
गैलेक्सी J4 आउट-ऑफ़-द-बॉक्स एंड्राइड के लेटेस्ट ओएस ओरियो पर चलता है. इस फोन में आपको 13MP का सिंगल रियर कैमरा LED फ़्लैश के साथ मिल जाता है. जबकि फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. फोन का वजन 171 ग्राम है और थिकनेस मात्र 8.1mm है. इस फोन में बैटरी 3000mAh की लगी है.

No comments

Latest Articles