दोस्तों, जैसा कि आप सब जानते हैं कि जियो की वजह से आज भी टेलिकॉम इंडस्ट्री में उथल-पुथल मची हुई है. कोई भी कम्पनी चैन की साँस नहीं ले प...
दोस्तों, जैसा कि आप सब जानते हैं कि जियो की वजह से आज भी टेलिकॉम इंडस्ट्री में उथल-पुथल मची हुई है. कोई भी कम्पनी चैन की साँस नहीं ले पा रही है. सभी कम्पनियां अपने अस्तित्व को बचाने के लिए एक से एक दिमाग लगा रही है. वोडाफोन भी इन्हीं कम्पनियों में से एक है.
इस कम्पनी ने हाल ही में अपने कई प्रीपेड प्लान्स को रिवाईज किया था. और अब तो जो FUP लिमिट कॉलिंग पर ये लगाती थी उसे भी हटा दिया है. वोडाफोन ने आज एक धमाका ही कर दिया है, इसने आज एक वार्षिक प्रीपेड प्लान यानी 365 दिनों की वैधता वाला प्लान लॉन्च कर दिया है जो जियो से भी सस्ता है. जी हां जियो के सालाना पैक से भी सस्ता, तो चलिए जानते हैं वोडाफोन के इस नए प्लान के बारे में.
Third party image reference
वोडाफोन ने जो वार्षिक प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है वो सिर्फ 1499 रूपयेका है. ये प्लान आपको पुरे 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ मिलेगा. इसमें अनलिमिटेड नेशनल रोमिंग और वोडाफोन प्ले सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त मिलेगा. इस प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड लोकल नेशनल कॉल कर सकते हैं. इसमें कॉलिंग करने की कोई FUP लिमिट नहीं लगी है. यानी अब 250 मिनट या 1000 मिनट कॉलिंग की कैपिंग नहीं है. आप जितना चाहें उतना कॉल्स कर सकते हैं.
Third party image reference
वोडा के इस नए प्लान में हर रोज 100 SMS भी दिया जायेगा और इन्टरनेट डेटा डेली 1GB मिलेगा जो 3G/4G दोनों नेटवर्क पर चलेंगे. डेली डेटा लिमिट क्रॉस होने के बाद डेटा चार्ज 50 पैसे प्रति MB लिया जायेगा. दोस्तों, आपको बता दें कि वोडाफोन ने यह प्लान रिलायंस जियो के वार्षिक प्लान जो 1699 रूपये में आता है, उसे टक्कर देने के लिए लॉन्च किया है. जियो का प्लान 200 रूपये महंगा है मगर डेटा भी ज्यादा मिलता है. जियो के इस पैक में डेली 1.5GB हाई स्पीड 4G डेटा यूजर्स को मिलता है.




