Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

वोडाफोन ने लॉन्च किया 396 रूपये का दमदार प्लान ! मिलेंगे ये सारे बेनेफिट्स

दोस्तों, वोडाफोन ने हाल ही में अपने 399 रूपये के प्रीपेड प्लान को रिवाईज किया था और डाटा बेनेफिट्स कम करके वैलिडिटी बढ़ा दिया था. इसके अ...

दोस्तों, वोडाफोन ने हाल ही में अपने 399 रूपये के प्रीपेड प्लान को रिवाईज किया था और डाटा बेनेफिट्स कम करके वैलिडिटी बढ़ा दिया था. इसके अलावा कल ही इस कम्पनी ने एक वार्षिक प्लान भी लॉन्च किया था जिसके बारे में मैंने आपको बताया भी था. इस टेलिकॉम कम्पनी ने आज भी एक नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है जोकि 396 रूपये का है. इस प्लान में क्या-क्या बेनिफिट वोडाफोन ने उपलब्ध कराया है, चलिए विस्तार से जानते हैं.
वोडाफोन प्लान- 396 रूपये

Third party image reference
वोडाफोन के इस नए प्लान में मिलने वाले बेनेफिट्स की बात करें तो इस प्लान में प्रीपेड यूजर्स को हर रोज 1.4GB डेटा यूज करने दिया जायेगा. वॉईस कॉलिंग लोकल, एसटीडी और रोमिंग भी बिलकुल अनलिमिटेड कर सकते हैं क्योंकि आप तो जानते ही हैं कि वोडाफोन ने FUP लिमिट वाला सिस्टम बंद कर दिया है.

Third party image reference
FUP लिमिट की वजह से यूजर डेली और वीकली लिमिटेड मिनट ही कॉल कर सकते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है. वोडा के इस 396 रु प्लान में डेली 100 SMS भी मिलेगा. इसके अलावा ग्राहकों को वोडाफोन प्ले ऐप की सर्विस भी मुफ्त मिलेगी जिसमें 300+ लाइव चैनल्स का मजा लिया जा सकता है. वोडाफोन ने इस प्लान में पुरे 69 दिनों की वैलिडिटी दी है.

Third party image reference
यहाँ पर हम आपको एक और बताना चाहते हैं कि ये प्लान अभी कुछ सेलेक्टेड यूजर्स के लिए सेलेक्टेड कस्टमर्स के लिए है जैसे दिल्ली और मुंबई के लिए. यह प्लान आपके लिए है या नहीं, इसकी जानकारी के लिए आप वोडाफोन ऐप या वेबसाइट से चेक कर सकते हैं. इसके अलावा कस्टमर केयर से भी मालूम कर सकते हैं.

Latest Articles