जी हां दोस्तों, आपने बिलकुल सही सुना, शाओमी का सबसे सस्ता स्मार्टफोन यानी बजट फोन रेडमी 6A अब ओपन सेल में उपलब्ध हो गया है, यानी कि अब ब...
जी हां दोस्तों, आपने बिलकुल सही सुना, शाओमी का सबसे सस्ता स्मार्टफोन यानी बजट फोन रेडमी 6A अब ओपन सेल में उपलब्ध हो गया है, यानी कि अब बिना फ़्लैश सेल के कभी भी इस फोन को ख़रीदा जा सकता है. कम्पनी ने परसों ही इसे ओपन सेल में बेचने की घोषणा कर दी थी और कल से ये फोन सच में ओपन सेल में बिक रहा है. इससे पहले ये फोन फ़्लैश सेल के जरिये ही एक्स्क्लुसिव्ली अमेज़न पर बिक रहा था और साथ ही मी स्टोर ऐप पर. हालाँकि अब ओपन सेल में इसे कभी भी अमेज़न फ्लिप्कार्ट और मी डॉट कॉम से खरीद सकते हैं.
Third party image reference
शाओमी के ये रेडमी 6A स्मार्टफोन पिछले साल सितम्बर में लॉन्च हुआ था. इस हैंडसेट में दो तरह के स्टोरेज वेरिएन्ट्स मिलते हैं. यानी ये दो वेरिएन्ट्स में आता है. वैसे दोनों में ही 2GB की रैम है, सिर्फ स्टोरेज का फर्क है. बेस वेरिएंट में 16GB की इनबिल्ट स्टोरेज है जबकि दुसरे वेरिएंट में 32GB की स्टोरेज दी हुई है. कीमत की बात करें तो 16GB स्टोरेज वाले की कीमत 5,999 रूपये है वहीँ 32GB वाले की 6,999 रूपये है. अब जाते-जाते इस फोन के फीचर्स भी जान लेते हैं.
Third party image reference
इस स्मार्टफोन में आपको 5.45 इंच का एचडी डिस्प्ले 18:9 aspect रेश्यो में मिलता है. यह फोन डेडिकेटेड माइक्रो एसडी स्लॉट के साथ आता है यानी कि आप इसमें डुअल नैनो सिम के साथ एक एक्सटर्नल मेमोरी कार्ड भी यूज कर सकते हैं. मेमोरी कार्ड 256GB तक का सपोर्ट करता है. रेडमी 6A को कम्पनी ने मीडियाटेक हिलियो A22 क्वैड कोर प्रोसेसर से powered किया गया है और ये फोन एंड्राइड के ओरियो 8.1 ओएस पर बेस्ड MIUI 9 पर चलता है.
Third party image reference
इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर तो नहीं है लेकिन accelerometer, प्रोक्सिमिटी और कंपास जैसे जरुरी सेंसर दिए गए हैं. हालाँकि अब 6 हजार के बजट में आने वाले फोन में भी शाओमी को फिंगरप्रिंट स्कैनर देना चाहिए क्योंकि इस बजट में कुछ कम्पनियां इस फीचर के साथ फोन लॉन्च कर चुकी है. शाओमी रेडमी 6A के कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो इस स्मार्टफोन में13MP का सिंगल रियर कैमरा सेटअप LED फ़्लैश लाइट के साथ मिल जाता है. फ्रंट साइड में सेल्फी कैमरा 5MP का मिलता है. इसका फ्रंट कैमरा AI फीचर से लैस है और फेस अनलॉक सपोर्ट करता है. फोन में बैटरी 3000mAh की लगी है. रेडमी 6A का वजन 145 ग्राम है और मोटाई 8.3mm है.
Third party image reference

