दोस्तों, जैसा कि आप सभी जानते हैं कि साउथ कोरियाई कम्पनी सैमसंग अपने नए सीरीज का फोन जल्द ही इंडिया में लाने वाली है, और इस सीरीज का नाम...
दोस्तों, जैसा कि आप सभी जानते हैं कि साउथ कोरियाई कम्पनी सैमसंग अपने नए सीरीज का फोन जल्द ही इंडिया में लाने वाली है, और इस सीरीज का नाम Galaxy M है. कम्पनी ने आज एक प्रेस स्टेटमेंट देकर इस सीरीज के फोन को लॉन्च करने की ऑफिसियल तारीख बता दी है. सैमसंग ने कहा है कि इन फोन्स को 28 जनवरी को इंडिया में लॉन्च किया जायेगा. कम्पनी ने ये भी कहा है कि इस M सीरीज के फोन्स को भारत के युवा वर्ग को ध्यान में रखकर डिजाईन किया गया है.
Third party image reference
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सैमसंग ने अभी ये नहीं बताया है कि वे कौन कौन से मॉडल लॉन्च करेगी और उनके नाम क्या होंगे. हालाँकि पिछले कई दिनों से जो रिपोर्ट और लीक्स आये हैं उसके मुताबिक यहाँ गैलेक्सी M10 और गैलेक्सी M20 लॉन्च होगा. कम्पनी ने कहा है कि M सीरीज के फोन्स आकर्षक डिस्प्ले, दमदार बैटरी, शानदार कैमरा और पावरफुल प्रोसेसर से लैस होंगे. ये स्मार्टफोन मिड-रेंज सेगमेंट के होंगे जो यूथ के लिए अफोर्डेबल होंगे और साथ ही शाओमी, रियलमी और हॉनर जैसे ब्रांड को टक्कर मिलेगी.
Third party image reference
सैमसंग गैलेक्सी M10 और गैलेक्सी M20 सैमसंग के पहले स्मार्टफोन होंगे जो इनफिनिटी V नौच डिस्प्ले के साथ आयेंगे. इन दोनों में से गैलेक्सी M20 में हमें 5000mAh की तगड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है. कीमत की बात करें तो गैलेक्सी M10 की प्राइस 10 हजार रूपये के आसपास होगी, जबकि गैलेक्सी M20 की कीमत 15,000 रूपये के करीब रखी जा सकती है. एक रिपोर्ट के अनुसार इन दो स्मार्टफोन के अतिरिक्त सैमसंग गैलेक्सी M30 को भी 28 जनवरी को लॉन्च किया जा सकता है.
Third party image reference

