Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

नोकिया के इस फोन की कीमत घटी, अब खरीदें सिर्फ 9,999 रूपये में !

नोकिया ब्रांड का स्मार्टफोन लॉन्च करने का लाइसेंस एचएमडी ग्लोबल के पास है. ये तो आप सब भी जानते होंगे. आज इस कम्पनी ने नोकिया के एक मिड ...

नोकिया ब्रांड का स्मार्टफोन लॉन्च करने का लाइसेंस एचएमडी ग्लोबल के पास है. ये तो आप सब भी जानते होंगे. आज इस कम्पनी ने नोकिया के एक मिड रेंज फोन की कीमत में कटौती कर दी है. कम्पनी ने नोकिया 3.1 Plus की प्राइस पूरे 1500 रूपये कम कर दी है. जी हां, ये स्मार्टफोन अब आप सिर्फ 9,999 रूपये में खरीद सकते हैं. आपको बता दें कि इस फोन की लॉन्च प्राइस 11,499 रूपये थी. नई कीमत पर नोकिया 3.1 प्लस अमेज़न और फ्लिप्कार्ट पर लिस्ट हो गया है, हालाँकि अभी नोकिया के ऑनलाइन स्टोर पर नई प्राइस अपडेट नहीं हुई है.

Third party image reference
नोकिया 3.1 प्लस को भारत में पिछले साल अक्टूबर के महीने में लॉन्च किया गया था. ये फोन 3GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ मिलता है. इस फोन को ग्लोबली करीब 12,900 रूपये में लॉन्च किया था मगर इंडिया में ये 11,499 में पेश किया गया. नोकिया के इस फोन की कीमत में कटौती एक दिन पहले ही फ्लिप्कार्ट पर नोकिया डेज सेल ख़त्म होने के बाद हुई है. ये ऑनलाइन सेल 13 जनवरी तक चला था जिसमें नोकिया 5.1 प्लस और नोकिया 6.1 प्लस पर हजार रूपये की छूट दी जा रही थी.

Third party image reference
डुअल नैनो सिम स्लॉट और एंड्राइड ओरियो ओएस के साथ आने वाला ये नोकिया 3.1 प्लस फोन google के एंड्राइड वन प्रोग्राम के अंतर्गत डिजाईन किया गया था. ये फोन 6 इंच के चडी+ आईपीएस डिस्प्ले के साथ मिलता है जो 18:9 aspect रेश्यो में है और 2.5D कर्व्ड ग्लास भी डिस्प्ले पर लगा है. इस फोन को मीडियाटेक हिलियो P22 ओक्टा कोर प्रोसेसर से powered किया गया है. फोटोग्राफी के लिए इसमें 13MP+5MP का डबल रियर कैमरा है और फ्रंट में सिंगल 8MP का कैमरा है. फोन के रियर साइड में ही फिंगरप्रिंट स्कैनर है. इसमें बैटरी 3500mAh की मिलती है.

Third party image reference

Latest Articles