Third party image reference दोस्तों, कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि साउथ कोरियाई कम्पनी सैमसंग MWC में गैलेक्सी J8 (2018) लॉन्च करने की त...
Third party image reference
दोस्तों, कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि साउथ कोरियाई कम्पनीसैमसंग MWC में गैलेक्सी J8 (2018) लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, लेकिन अब आ रही ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक यही स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी J7 Duo के नाम से लॉन्च होगा. और इस फोन का मॉडल नंबर SM-J720F ही होगा. GSMArena को अपने रीडर्स से मिले कुछ कोड से पता चला कि भारत में इसे गैलेक्सी जे7 डुओ नाम से पेश किया जायेगा.
Third party image reference
बूटलोडर स्क्रीन पर उजागर हुए इमेज से पता चलता है कि इस फोन में 16:9 अनुपात का डिस्प्ले एचडी रिजोल्युसन में होगा. एक अन्य तस्वीर में इस फोन में Exynos 7885 प्रोसेसर होने का इशारा करता है जो कि सैमसंग का अपना प्रोसेसर है.
Third party image reference
गैलेक्सी J7 Duo के एंड्राइड ओरियो 8.0 ओएस पर आने की उम्मीद है. गीकबेंच के द्वारा जारी किये गए पिछले लिस्टिंग के अनुसार सैमसंग के SM-J720F मॉडल वाले इस फ़ोन में 5.5 इंच की डिस्प्ले के साथ 2GB या 3GB रैम हो सकता है. इंटरनल स्टोरेज 32GB हो सकती है.
Third party image reference
कैमरे के बारे में गीकबेंच की साईट पर मिली जानकारी के मुताबिक गैलेक्सी जे7 डुओ में 12MP का रियर कैमरा और फ्रंट में 7MP का कैमरा दिया जायेगा. फोन का वजन 181 ग्राम होगा और फोन की मोटाई 8mm हो सकती है.
Third party image reference

No comments