दोस्तों, आपको शायद मालूम होगा कि शाओमी के स्मार्टफोन के साथ ईयरफोन्स नहीं दिए जाते है. और अगर आपने भी कभी शाओमी का कोई फोन ख़रीदा होगा तो ...
दोस्तों, आपको शायद मालूम होगा कि शाओमी के स्मार्टफोन के साथ ईयरफोन्स नहीं दिए जाते है. और अगर आपने भी कभी शाओमी का कोई फोन ख़रीदा होगा तो आपको भी फोन के डब्बे में ईयरफोन नजर नहीं आया होगा. ऐसे में अपने फिर से 500-600रु खर्च करके अपने नए फोन के लिए ईयरफोन ख़रीदा होगा. लेकिन अगर आप फिर से कोई शाओमी का फोन लेने का मन बना रहा हैं तो आपके लिए खुशखबरी है.
Third party image reference
शाओमी 5 और 6 अप्रैल को Mi फैन फेस्टिवल आयोजित करने वाला है. इस मी फैन फेस्टिवल में कम्पनी अपने कई प्रोडक्ट्स जैसे मोबाइल फोन, टीवी आदि पर डिस्काउंट, वाउचर और आकर्षक bundled ऑफर्स देगा. इन्हीं सब में से एक जबरदस्त Redmi Note 5 Pro पर मिलेगा. शाओमी अपने इस लेटेस्ट स्मार्टफोन के साथ मी ईयरफोन मुफ्त में देने वाला है.
Third party image reference
आप जानते ही होंगे, Mi ईयरफोन्स की कीमत 399रु से 1699रु तक की कीमत में मिलते हैं. मी फैन फेस्टिवल में इन्हीं ईयरफोन को नोट 5 प्रो खरीदने वालों को दिया जायेगा, हालाँकि शाओमी ने बताया नहीं है कि वो कितने कीमत वाली earphone इस फोन के साथ देगा.
Third party image reference
शाओमी के इस रेडमी नोट 5 प्रो के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 5.99 इंच की डिस्प्ले 18:9 aspect रेश्यो में दी गयी है. डुअल हाइब्रिड सिम स्लॉट वाले इस फोन में 256GB तक का एक्सटर्नल मेमोरी कार्ड सपोर्ट है.
फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ 4GB की रैम और 64GB की स्टोरेज दी गयी है. इस फोन का एक और वेरिएंट है जिसमे 6GB रैम के साथ 64GB की ही स्टोरेज स्पेस है.
Third party image reference
कैमरे की बात करें तो रेडमी नोट 5 प्रो में 12MP+5MP का डुअल रियर कैमरा LED फ़्लैश के साथ है. फ्रंट में सेल्फी फोकस्ड 20 मेगापिक्सेल का कैमरा भी LED फ़्लैश के साथ मिलता है. बाकी रेडमी फोन्स की तरह इसका भी फिंगरप्रिंट सेंसर पीछे की तरफ ही है.
Third party image reference
रेडमी नोट 5 प्रो में आपको 4000mAh की नॉन-रिमूवेबल बैटरी मिलती है. यह फोन ब्लैक, गोल्ड, रोज गोल्ड और lake ब्लू रंगों में ख़रीद जा सकता है. मी फैन फेस्टिवल में इस फोन को खरीदना फायदेमंद होगा. इसलिए 5 और 6 अप्रैल को इस फेस्टिवल के दौरान खरीदें और फी ईयरफोन का मजा लें.
Third party image reference

No comments