जी हाँ दोस्तों, नोकिया 9 इस वर्ष लॉन्च होने वाला है और इस स्मार्टफोन में 3 रियर कैमरे हो सकते हैं. फोन में 8GB की रैम के साथ 256GB की इं...
जी हाँ दोस्तों, नोकिया 9 इस वर्ष लॉन्च होने वाला है और इस स्मार्टफोन में 3 रियर कैमरे हो सकते हैं. फोन में 8GB की रैम के साथ 256GB की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है. नोकिया 9 के एक लीक्ड स्पेसिफिकेशन शीट से फोन के कुछ फीचर्स का पता चला है.
Copyright Holder: Teknikal Raman
यह हैंडसेट काफी समय से चर्चा में बना हुआ. जबसे नोकिया एचएमडी ग्लोबल के पास गया है तबसे ही लोग नोकिया के फ्लैगशिप फोन का इंतजार कर रहे थे. कम्पनी ने इस डिमांड को नोकिया 8 और नोकिया 8 सिरोको से पूरी कर दी. लीक्स के मुताबिक नोकिया 9 सैमसंग के गैलेक्सी S9 और एप्पल के आईफोन को भी मात दे सकता है.
Third party image reference
ताजा लीक्ड स्पेसिफिकेशन शीट एक फिन्निश साईट ने उजागर की है जिसमें नोकिया 9 के बारे में लगभग पूरी डिटेल्स दी गयी है. नोकिया 9 में हमें स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ 8GB रैम देखने को मिल सकता है. फोन में 6.01 इंच की अमोलेड डिस्प्ले 18:9 अनुपात में कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ होगा.
Third party image reference
इस फोन का सबसे हाईलाइटिंग फीचर होगा इसका कैमरा. रिपोर्ट के अनुसार इसमें 41MP, 20MP और 9.7MP का तीन रियर कैमरा Carl Zeiss ऑप्टिक्स के साथ होगा. 41MP वाले में 1.4 माइक्रोन पिक्सेल्स, ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन, वाइड एंगल लेंस और f/1.5 या f/2.4 अपर्चर होगा. फ्रंट कैमरे की बात करें तो लिस्टिंग के मुताबिक 21MP का सेंसर f/1.8 अपर्चर के साथ हो सकता है.
Third party image reference
स्पेसिफिकेशन शीट के मुताबिक नोकिया 9 में 256GB की इनबिल्ट मेमोरी दी जाएगी. फोन में इन-ग्लास फिंगरप्रिंट सेंसर भी हो सकता है. फोन को 3900mAh की बैटरी से पॉवर दिया जा सकता है, जो 24 घंटे का टॉकटाइम और 565 घंटे का स्टैंडबाई टाइम देगी.
इसके साथ ही नोकिया 9 में फ़ास्ट चार्जिंग की सुविधा भी होगी क्योंकि इसमें क्विक चार्ज 4.0 का सपोर्ट होगा जो 30 मिनट में 60% बैटरी चार्ज कर सकती है. कहा ये भी जा रहा है कि यह फोन वायरलेस चार्जिंग फीचर के साथ भी आएगा. नोकिया 9 की मोटाई महज 7.3mm होगी.
Third party image reference
गौरतलब हो कि एचएमडी ग्लोबल ने कोई ऑफिसियल जानकारी इस फोन की नहीं दी है. ये एक लीक है और ये इनफार्मेशन पूरी तरह से पक्की नहीं कही जा सकती. लेकिन आने वाले कुछ दिनों में नोकिया 9 के बारे हमें कम्पनी की तरफ से भी कुछ ख़बरें मिलनी शुरू हो जाएगी.
Third party image reference

No comments