Third party image reference जी हाँ दोस्तों, एचएमडी ग्लोबल द्वारा पिछले साल लॉन्च की गयी नोकिया 6 की कीमत में एक बार फिर कटौती की गयी ...
Third party image reference
जी हाँ दोस्तों, एचएमडी ग्लोबल द्वारा पिछले साल लॉन्च की गयी नोकिया 6 की कीमत में एक बार फिर कटौती की गयी है. पहली बार इस स्मार्टफोन की प्राइस 1500रु कम की गई थी और ये कटौती हाल फ़िलहाल ही करीब एक महीने पहले हुई थी. महज एक महीने की छोटी अवधि में ही फिर से नोकिया के इस फोन की कीमत गिरानी पड़ी. इस बार नोकिया 6 की कीमत में 500रु की कमी की गयी है. और अब यह स्मार्टफोन सिर्फ 12,999 रूपये में अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध है. फोन जब लॉन्च हुआ था तब इसकी कीमत 14,999रु थी.
Third party image reference
नोकिया 6 के फीचर्स की बात करें तो इसमें कम्पनी ने फुल एचडी 5.5 इंच का डिस्प्ले 2.5D ग्लास और गोरिल्ला ग्लास 3 के प्रोटेक्शन के साथ दिया है. डुअल सिम वाले इस फोन में एंड्राइड nougat 7.1.1 ऑपरेटिंग सिस्टम है लेकिन इसे लेटेस्ट ओएस ओरियो 8.0 का अपडेट मिल चूका है. प्रोसेसर की बात करें तो नोकिया 6 में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 430 SoC दिया गया है.
Third party image reference
इस स्मार्टफोन में आपको 3GB रैम और 32GB की स्टोरेज मिलती है. फोन हाइब्रिड सिम सपोर्ट करता है और माइक्रो एसडी 256GB तक का लगाया जा सकता है.
Third party image reference
फोटोग्राफी के लिए इसमें 16MP का रियर कैमरा डुअल LED और डुअल टोन फ़्लैश के साथ है. जबकि फ्रंट कैमरा 8MP का दिया गया है. फिंगरप्रिंट सेंसर रियर में ही है. नोकिया 6 में 3000mAh की नॉन-रिमूवेबल बैटरी है. यह फोन आप ब्लैक, ब्लू, सिल्वर और कॉपर कलर में खरीद सकते हैं.
Third party image reference

No comments