Third party image reference स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी अल्काटेल ने आज Alcatel 5V स्मार्टफोन लॉन्च किया। यह फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप औ...
Third party image reference
स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी अल्काटेल ने आज Alcatel 5V स्मार्टफोन लॉन्च किया। यह फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप और 4000mAh की दमदार बैटरी के साथ आया है। कंपनी ने पिछले महीने एक एंड्राइड गो स्मार्टफोन भी लॉन्च किया था। आज लॉन्च हुए इस अल्काटेल 5V में मेटल यूनिबॉडी और नौच डिस्प्ले दिया गया है। फोन की कीमत 13,600 रु के करीब है।
अल्काटेल 5V का स्पेसिफिकेशन-
Third party image reference
यह स्मार्टफोन एंड्राइड के लेटेस्ट ओएस Oreo 8.1 पर चलता है और इसमें सिंगल माइक्रो सिम स्लॉट दिया गया है। फ़ोन में 6.2 इंच का एचडी डिस्प्ले 19:9 aspect रेश्यो और 2.5D ड्रैगनट्रेल ग्लास के साथ है। इस फोन को मीडियाटेक के helio P22 ओकटा कोर प्रोसेसर से पॉवर किया गया है।
रैम और स्टोरेज की बात करें तो इस फोन में आपको 3GB की रैम और 32GB की स्टोरेज मिलती है। साथ में 128GB तक का एक्सटर्नल माइक्रो एसडी भी इस फोन में इस्तेमाल कर सकते हैं।
Third party image reference
कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो अल्काटेल 5V में 12MP और 2MP का डुअल रियर कैमरा डुअल टोन फ़्लैश के साथ दिया गया है। वहीं फ्रंट साइड में 8MP का सिंगल सेल्फी कैमरा दिया गया है।
अल्काटेल 5V में लगे 4000mAh की बैटरी 18 घंटे का टॉकटाइम देने का दावा करती है। फोन को फूल चार्ज होने में 2 घंटे 48 मिनट का समय लगता है। फ़ोन का फिंगरप्रिंट सेंसर रियर पैनल में मौजूद है। फोन का वजन 158 ग्राम है और थिकनेस 8.5mm है।


No comments