Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

4230mAh बैटरी और डुअल रियर कैमरा के साथ OPPO का सबसे सस्ता फोन लॉन्च !

जी हाँ दोस्तों, चीनी स्मार्टफोन कंपनी ओप्पो ने इंडिया में एक सस्ता और किफायती स्मार्टफोन लॉन्च किया है। यह बजट स्मार्टफोन Oppo A3s के नाम ...

जी हाँ दोस्तों, चीनी स्मार्टफोन कंपनी ओप्पो ने इंडिया में एक सस्ता और किफायती स्मार्टफोन लॉन्च किया है। यह बजट स्मार्टफोन Oppo A3s के नाम से लॉन्च किया गया है, और जिसकी कीमत रखी गयी है सिर्फ 10,990 रुपये। ये फोन सुपर फुल स्क्रीन डिस्प्ले और एक बड़ी 4230mAh की बैटरी से लैस है। यह फोन डार्क पर्पल और लाल रंग में 15 जुलाई से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह मिलेगा।

Third party image reference
कंपनी का कहना है कि ओप्पो A3s साउथ एशिया मार्केट में आने वाला पहला फोन है जिसमें 13MP और 2MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ ही फ्रंट में 8MP का AI इनेबल्ड कैमरा दिया गया है। चलिए अब इस बजट फोन का पूरा स्पेसिफिकेशन जान लेते हैं।
ओप्पो A3s का स्पेसिफिकेशन-

Third party image reference
इस स्मार्टफोन में कंपनी ने 6.2 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दिया है जो 18:9 aspect रेश्यो में है। साथ में डिस्प्ले के टॉप में नौच भी दिया गया है। यह फोन डुअल नैनो सिम सपोर्ट करेगा और एंड्राइड के लेटेस्ट ओएस ओरियो 8.1 पर काम करता है।

Third party image reference
ओप्पो A3s को क्वालकॉम के octa कोर स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर से पॉवर किया गया है जिसकी क्लॉक स्पीड 1.8GHz है। इस स्मार्टफोन में आपको 2GB की रैम के साथ 16GB की इंटरनल मेमोरी मिलती है। हालांकि इसमें आप 256GB तक का एक्सटर्नल माइक्रो एसडी लगाकर इसकी स्टोरेज बढ़ा सकते हैं।

Third party image reference
कैमरा के बारे में तो आपको पहले ही पता चल गया कि इसमें 13MP+2MP का डबल रियर कैमरा दिया गया है, जिसके साथ LED फ़्लैश भी है। जबकि फ्रंट साइड में 8MP का सेल्फी कैमरा AI ब्यूटी टेक्नोलॉजी के साथ है। इस फोन में ओप्पो ने फिंगरप्रिंट स्कैनर नहीं दिया है। फोन की थिकनेस मात्र 8.2mm है।

No comments

Latest Articles