Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

दमदार बैटरी के साथ NOKIA 3.1 इंडिया में हुआ लॉन्च, जानें कीमत व स्पेसिफिकेशन

Third party image reference दोस्तों, एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया 3.1 स्मार्टफोन को मई में ही सबसे पहले मास्को में लॉन्च कर दिया था. अब जाकर...


Third party image reference
दोस्तों, एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया 3.1 स्मार्टफोन को मई में ही सबसे पहले मास्को में लॉन्च कर दिया था. अब जाकर यह फोन इंडिया में कम्पनी ने लॉन्च किया है. इस स्मार्टफोन का key हाईलाइट्स है स्टॉक एंड्राइड वन सर्टिफिकेशन, 2990mAh की बैटरी और 18:9 एस्पेक्ट रेश्यो वाला एचडी+ डिस्प्ले. एंड्राइड वन प्रोग्राम के तहत नोकिया 3.1 को तीन साल तक मंथली सिक्यूरिटी पैच मिलेगा और दो साल तक लेटेस्ट ओएस अपडेट मिलेंगे.

Third party image reference
नोकिया 3.1 की कीमत-
नोकिया 3.1 की कीमत भारत में 10,499 रूपये रखी गयी है. ये कीमत 2GB रैम और 16GB स्टोरेज वेरिएंट की है और इंडिया में इस फोन का सिर्फ यही 2GB वेरिएंट मिलेगा. यह स्मार्टफोन ब्लू, काला और सफ़ेद कलर में 21 जुलाई से बिक्री के लिए उपलब्ध हो जायेगा.

Third party image reference
स्पेसिफिकेशन-
नोकिया 3.1 एंड्राइड वन पर बेस्ड एंड्राइड 8.0 ओरियो पर चलता है. इस फोन में 5.2 इंच का एचडी+ डिस्प्ले 18:9 एस्पेक्ट रेश्यो में दिया गया है, और साथ ही इसपर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन भी दिया गया है. यह फोन मीडियाटेक के ओक्टा कोर प्रोसेसर MT6750N पर काम करता है.

Third party image reference
रैम और स्टोरेज डिपार्टमेंट की बात करें तो इसमें आपको 2GB की रैम और 16GB की इंटरनल मेमोरी मिलेगी. इसका एक 3GB रैम + 32GB स्टोरेज वेरिएंट भी है लेकिन यह इंडिया में नहीं पेश किया गया है. इस फोन में आप 128GB तक का एक्सटर्नल माइक्रो एसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकते हैं.
फोटोग्राफी यानी कैमरा की बात जाय तो नोकिया 3.1 में सिंगल 13MP का रियर कैमरा ऑटोफोकस सेंसर, f/2.0 और LED फ़्लैश के साथ दिया गया है. जबकि फ्रंट में सेल्फी और विडियो कॉलिंग के लिए 8MP का कैमरा फिक्स्ड फोकस सेंसर और f/2.0 अपर्चर साइज़ के साथ दिया गया है.

Third party image reference
कनेक्टिविटी ऑप्शन की बात करें तो इसमें 4G Lte सपोर्ट, wifi, जीपीएस, ग्लोनास, ए-जीपीएस, माइक्रो यूएसबी, 3.5mm ऑडियो जैक आदि दिए गए हैं. सेंसर के तौर पर accelerometer, एम्बिएंट लाइट, gyro, मैग्नेटोमीटर और प्रोक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं. फोन का वजन मात्र 138 ग्राम है और थिकनेस 8.7mm है.

No comments

Latest Articles