Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

जियो का डेली 2GB डेटा वाला कौन-सा प्लान है सस्ता? Plan 448 या Plan 498

Third party image reference दोस्तों, आप तो जानते ही हैं कि अभी जियो के प्लान जितना सस्ता और किफायती प्लान कोई भी टेलिकॉम कम्पनी अपने कस...


Third party image reference
दोस्तों, आप तो जानते ही हैं कि अभी जियो के प्लान जितना सस्ता और किफायती प्लान कोई भी टेलिकॉम कम्पनी अपने कस्टमर्स को नहीं दे रही है. और जियो अपने आकर्षक प्लान्स की बदौलत दुसरे ऑपरेटर्स के ग्राहकों का ध्यान अपनी और खीँच रहा है. आज हम जियो के दो ऐसे प्लान्स की तुलना करेंगे जिसमें डेली 2GB डेटा मिलता है. तुलना करके ये पता लगायेंगे कि दोनों में से कौन सा प्लान आपको सस्ता पड़ेगा. जिन दो प्लान्स की हम तुलना करेंगे उनकी कीमत 448रु और 498रु है.
जियो प्लान- 448

Third party image reference
जियो के इस 448रु वाले प्रीपेड प्लान में हर रोज 2GB हाई स्पीड 4G डेटा मिलती है और डेली लिमिट समाप्त होने पर 64kbps की स्पीड से इन्टरनेट सेवा मिलती रहती है. इस प्लान के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग पुरे भारत में कहीं भी करने की आजादी मिलती है और डेली 100 टेक्स्ट मेसेज भी सेंड करने को मिलता है. इस 2GB डेटा प्लान में आपको 84 दिन की वैलिडिटी दी जाती है.
जियो प्लान- 498

Third party image reference
इस प्लान की बात करें तो जियो इसमें भी डेली 2GB डेटा देता है और डेली डेटा लिमिट क्रॉस करने पर भी 2G की स्पीड से नेट चलती रहती है. ऊपर वाले प्लान की तरह इस प्लान में भी अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग सभी कॉल्स बिलकुल मुफ्त करने को मिलते हैं. इसके अलावा रोज 100 SMS भी इस पैक के साथ मिलता है. इस प्लान की वैलिडिटी पुरे 91 दिन की होती है.
सस्ता कौन सा प्लान है!

Third party image reference
दोस्तों, वैसे तो दोनों प्लान्स में एक जैसे बिलकुल सेम फायदे मिलते हैं लेकिन अगर रोज के हिसाब से देखें तो आपको 448 वाला प्लान ही सस्ता पड़ेगा. क्योंकि इस प्लान में आपको डेली 5.33 रूपये खर्च करने पड़ते हैं जबकि 498 प्लान में रोज 5.47 रूपये देने पड़ते हैं.
इस तरह अगर आप 498 प्लान से रिचार्ज करते हैं तो ये आपको 448 प्लान के मुकाबले 12.66 रूपये महंगा पड़ेगा. इसलिए सबसे सस्ता और किफायती प्लान तो 448रु वाला ही है. आपका क्या कहना है इस बारे में. कमेन्ट करके जरुर अपनी प्रतिक्रिया दें.

No comments

Latest Articles