Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

ये है दुनिया का सबसे छोटा 4G स्मार्टफोन! फीचर्स हैं हैरान करने वाले!

दोस्तों, आज आप जिस स्मार्टफोन को यूज कर रहे होंगे वो आपके पिछले फोन से जरुर बड़े होंगे. ऐसा मैं इसलिए कह रहा हूँ क्योंकि अभी ट्रेंड ही कुछ...

दोस्तों, आज आप जिस स्मार्टफोन को यूज कर रहे होंगे वो आपके पिछले फोन से जरुर बड़े होंगे. ऐसा मैं इसलिए कह रहा हूँ क्योंकि अभी ट्रेंड ही कुछ ऐसा ही चल रहा है. बढ़िया स्क्रीन बड़ी बैटरी और नयी टेक्नोलॉजी का समावेश करने के लिए फोन का आकार बढ़ता रहा. शायद आप जानते होंगे की पहले के जमाने में छोटे से छोटे फोन्स रखने का ट्रेंड था. कम्पनियां एक छोटे से फोन में ही सभी फीचर देने की कोशिश करती थी.

Third party image reference
दोस्तों, अगर आज भी आपको छोटे स्मार्टफोन पसंद हैं तो आज मैं आपके लिए दुनिया का सबसे छोटा 4G स्मार्टफोन लेकर आया हूं. जी हां ये है दुनिया का सबसे छोटा 4G स्मार्टफोन और इसके फीचर जानकर आप दंग रह जायेंगे. तो चलिए जानते हैं इस स्मार्टफोन के बारे में.

Third party image reference
दुनिया के सबसे छोटे स्मार्टफोन का नाम है Jelly Pro और इसे बनाया है Unihertz कम्पनी ने जो शंघाई की एक सेलफोन डिजाईन करने वाली कम्पनी है.
फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन-

Third party image reference
जेली प्रो आज के समय का सबसे छोटा एंड्राइड फोन है. सिर्फ 2.45 इंच की स्क्रीन होने की वजह से ये आपके हथेली में आराम से आ जायेगा और आप केवल एक हाँथ से ही इसे बिना किसी प्रॉब्लम के इस्तेमाल कर सकते हैं. फोन का बॉडी किसी मॉडर्न स्मार्टफोन के जैसा ही है.

Copyright Holder: Teknikal Raman
जेली प्रो स्मार्टफोन में 2.45 इंच की स्क्रीन 240x432 पिक्सेल रिजोल्युसन के साथ है. इस फोन में आपको 2GB की रैम के साथ 16GB की इंटरनल मेमोरी मिलती है और माइक्रो एसडी स्लॉट भी है. फोन में एंड्राइड का लेटेस्ट सिस्टम nougat 7.0 दिया गया है. डुअल सिम सपोर्ट वाला यह फोन 4G LTE नेटवर्क के साथ है तो इसमें आप जियो की सिम भी यूज कर पाएंगे.

Third party image reference
फोन में मीडियाटेक का MT6735 प्रोसेसर लगा है. इस Jelly Pro स्मार्टफोन में रियर कैमरा 8 मेगापिक्सेल का LED फ़्लैश के साथ है और फ्रंट में भी एक कैमरा मौजूद है जो कि 2 मेगापिक्सेल का है. बैटरी की बात करें तो इसमें Unihertz ने 950mAh की बैटरी दी है, जिसके बारे में दावा किया जा रहा है कि ये 3 दिनों का बैकअप दे सकती है. फोन का वजन सिर्फ 60 ग्राम है.

Third party image reference

No comments

Latest Articles