दोस्तों, आसुस के द्वारा लॉन्च किया गया रेडमी नोट 5 प्रो को टक्कर देने वाला स्मार्टफोन Asus Zenfone Max Pro M1 अब 6GB रैम वेरिएंट में भी मि...
दोस्तों, आसुस के द्वारा लॉन्च किया गया रेडमी नोट 5 प्रो को टक्कर देने वाला स्मार्टफोन Asus Zenfone Max Pro M1 अब 6GB रैम वेरिएंट में भी मिलने वाला है. इस नए वेरिएंट में फ्रंट और बैक कैमरा भी ज्यादा मेगापिक्सेल का दिया गया है. आसुस जेनफोन मैक्स प्रो M1 का यह 6GB रैम वर्जन 14,999 रु की कीमत पर मिलेगा.
Third party image reference
आसुस के इस फोन में ज्यादा रैम के अलावा 16MP+5MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलने वाला है. और वहीँ फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा दिखेगा. इस फोन के दोनों पुराने वेरिएंट में सिर्फ 8MP का ही फ्रंट कैमरा दिया गया था. यह नया वेरिएंट आपको एक्स्क्लुसिव्ली फ्लिप्कार्ट पर मिलेगा, और शायद इस फोन को फ़्लैश सेल के द्वारा ही बेचा जायेगा.
Third party image reference
आपकी जानकारी के लिए बता दूँ कि आसुस का ये जेनफोन मैक्स प्रो M1 स्मार्टफोन अप्रैल 2018 में दो वेरिएंट में पेश किया गया था. एक 3GB रैम + 32GB स्टोरेज के साथ और एक 4GB रैम + 64GB स्टोरेज स्पेस के साथ. कीमत की बात करें तो 3GB रैम वाले की कीमत 10,999 है तो वहीँ 4GB रैम वेरिएंट की कीमत 12,999 रु रखी गयी थी.
आसुस जेनफोन मैक्स प्रो M1 का स्पेसिफिकेशन-
Third party image reference- 5.99 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले (18:9)
- डुअल नैनो सिम सपोर्ट
- माइक्रो एसडी सपोर्ट- 512GB तक
- क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर
- 6GB रैम और 64GB स्टोरेज
- 16MP+5MP का डुअल रियर कैमरा
Third party image reference- फ्रंट सेल्फी कैमरा- 16MP
- एंड्राइड ओएस- ओरियो 8.1
- फिंगरप्रिंट स्कैनर रियर पैनल में सेटअप
- 5000mAh की बैटरी
- फोन का वजन- 180 ग्राम


No comments