दोस्तों, शायद आपको पता होगा की शाओमी 24 जुलाई को अपना एंड्राइड वन स्मार्टफोन Mi A2 और मी A2 लाइट लॉन्च करने वाला है. ये स्मार्टफोन स्पेन म...
दोस्तों, शायद आपको पता होगा की शाओमी 24 जुलाई को अपना एंड्राइड वन स्मार्टफोन Mi A2 और मी A2 लाइट लॉन्च करने वाला है. ये स्मार्टफोन स्पेन में ग्लोबल इवेंट में पेश किये जायेंगे. लेकिन इससे पहले ही ये फोन रोमानिया के एक ई-कॉमर्स साईट पर लिस्ट कर दिया गया है जहाँ इन दोनों ही फोन्स की कीमत का खुलासा हो चूका है. तो चलिए आपको बताते हैं की इसकी कीमत क्या होगी.
Third party image reference
रोमानिया के क्विक-मोबाइल नाम के ऑनलाइन ई-कॉमर्स साईट पर शाओमी मी A2 की कीमत RON 1,288 है यानी लगभग 22,200 रूपये, ये कीमत मी A2 के 3GB रैम + 32GB स्टोरेज वेरिएंट की दर्शायी गयी है. जबकि इसके 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ROM 1,424 यानी करीब 24,600 रूपये लिस्ट की गयी है.
Third party image reference
इस रोमानियाई वेबसाइट पर शाओमी मी A2 लाइट के 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत RON 943 लिस्ट की गयी है जो इंडियन रूपये में 16,200 रु के आसपास होती है. वहीँ इसका 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत RON 1,143 यानी लगभग 19,700 रूपये होगी.
शाओमी मी A2 का स्पेसिफिकेशन-
Third party image reference
शाओमी का ये स्मार्टफोन एंड्राइड के लेटेस्ट ओएस ओरियो 8.1 पर चलता है. इसमें 5.99 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले 18:9 aspect रेश्यो में दिया गया है. इस फोन को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर से लैस किया गया है.
यह स्मार्टफोन 3GB रैम और 4GB रैम वेरिएंट में मिलने वाला है. इंटरनल मेमोरी की बात करें तो 3GB रैम के साथ 32GB की स्टोरेज मिलेगी जबकि 4GB रैम के साथ 64GB की इंटरनल स्टोरेज मिलेगी. इस फोन में 256GB तक का एक्सटर्नल माइक्रो एसडी कार्ड भी यूज कर सकेंगे.
Third party image reference
फोटोग्राफी यानी कैमरा की बात करें तो शाओमी मी A2 में 12MP+20MP का डुअल रियर कैमरा f/1.75 अपर्चर साइज़ और LED फ़्लैश के साथ दिया गया है. वहीँ फ्रंट में 20MP का शानदार सेल्फी शूटर कैमरा दिया गया है जो AI फीचर से लैस है और पोर्ट्रेट मोड भी सपोर्ट करता है.
शाओमी मी A2 में आपको फिंगरप्रिंट स्कैनर रियर पैनल में ही मिलेगा. इस फोन में 3010mAh की बैटरी दी गयी है.
शाओमी मी A2 लाइट का स्पेसिफिकेशन-
Third party image reference
इस स्मार्टफोन में 5.84 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले 19:9 aspect रेश्यो में होगा और इस डिस्प्ले के ऊपर नौच भी होगा. यह फोन भी एंड्राइड के नवीनतम ओएस ओरियो 8.1 पर चलेगा. फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर होगा.
रैम और स्टोरेज की बात करें तो इसमें 3GB/4GB रैम और 32GB/64GB इंटरनल मेमोरी होगी. इस फोन में भी एक्सटर्नल माइक्रो एसडी कार्ड 256GB तक का इस्तेमाल कर सकते हैं.
Third party image reference
कैमरा की बात करें तो मी A2 लाइट में भी डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा लेकिन कितने मेगापिक्सेल्स के होंगे, इसके बारे में कोई जानकारी फ़िलहाल नहीं मिली है. हालाँकि इसके फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा होगा. इस फोन में बैटरी 4000mAh की होगी.


No comments