Third party image reference जी हां दोस्तों, रिलायंस जियो ने 99 रूपये का एक नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है. यह प्लान एक्स्क्लुसिव्ली जि...
Third party image reference
जी हां दोस्तों, रिलायंस जियो ने 99 रूपये का एक नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है. यह प्लान एक्स्क्लुसिव्ली जियोफोन यूजर्स के लिए पेश किया गया है. यानी इस प्लान का लाभ सिर्फ जियो फोन इस्तेमाल करने वाले ही ले पाएंगे. यह प्लान मानसून हंगामा ऑफर के साथ लाया गया जिसमें आप जियोफोन को 501 रु की इफेक्टिव प्राइस पर पा सकते हैं.
Third party image reference
जियो प्लान- 99 रूपये
जियोफोन के लिए लॉन्च हुए इस 99 रूपये के प्रीपेड पैक में आपको कुल 14GB हाई स्पीड 4G डेटा का लाभ मिलेगा क्योंकि इस प्लान में डेली 500MB डेटा दिया जायेगा. साथ ही अनलिमिटेड वॉईस कॉलिंग और विडियो कॉलिंग की सुविधा भी मिलेगी. और 300 SMS भी मिलेगा. इस प्लान की वैलिडिटी पुरे 28 दिनों तक रहेगी.
Third party image reference
आपको मालूम ही होगा कि जियोफोन के लिए पहले से ही दो प्लान्स मौजूद हैं. सबसे पहला प्लान 153 रु का है जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेली 1.5GB डेटा 28 दिनों की वैधता के साथ मिलता है. ये प्लान लोगों को ज्यादा पसंद नहीं आया.
इसके बाद दूसरा प्लान महज 49 रु का आया जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 1GB डेटा और 50 SMS दिया जाने लगा, वो भी 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ. यह प्लान ज्यादा कॉलिंग करने वालों के लिए काफी फायदेमंद साबित हुआ.
Third party image reference

No comments