Third party image reference दोस्तों, आज इंडिया में स्मार्टफोन कम्पनियों ने 15 हजार की रेंज में ढेर सारे हैंडसेट बाजार में उतार दिए हैं....
Third party image referenceदोस्तों, आज इंडिया में स्मार्टफोन कम्पनियों ने 15 हजार की रेंज में ढेर सारे हैंडसेट बाजार में उतार दिए हैं. और ऐसे में अगर आप कोई 15,000 रूपये के अन्दर बेस्ट स्मार्टफोन खरीदने की सोचते हैं तो आपके सामने दर्जनों फोन्स विकल्प के तौर पर मिल जाते होंगे. लेकिन इनमें से कौन सा बेस्ट परफ़ॉर्मर रहेगा ये तय कर पाना मुश्किल होता है. इसलिए आज हां आपके लिए कुछ ऐसे ही बेहतरीन स्मार्टफोन लाये हैं जिसकी कीमत 15 हजार के अन्दर है और परफॉरमेंस के मामले में भी सबसे आगे है.
Third party image reference
शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो-
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 ओक्टा कोर प्रोसेसर से लैस यह फोन इस समय का सबसे बेस्ट परफॉरमेंस देने वाला स्मार्टफोन है जिसकी कीमत 15 हजार रूपये के भीतर है. यह फोन जबरदस्त बैटरी बैकअप भी देती है क्योंकि इसमें लगा है 4000mAh का लिथियम पॉलीमर बैटरी. रेडमी नोट 5 प्रो में आपको 5.99 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले 18:9 aspect रेश्यो में मिल जाता है. फोटोग्राफी के लिए इसमें 12MP+5MP का डुअल रियर कैमरा है, जबकि सेल्फी शूटिंग के लिए फ्रंट में 20MP का कैमरा दिया गया है.
Third party image reference
आसुस जेनफोन मैक्स प्रो M1-
बेस्ट फोन्स की लिस्ट में दूसरा स्मार्टफोन है आसुस का ये जेनफोन मैक्स प्रो M1, इस फोन में स्टॉक एंड्राइड का एक्सपीरियंस मिलेगा. रेडमी नोट 5 प्रो की तरह इसमें भी क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर दिया गया है. आसुस के इस फोन में 4GB रैम और 64GB की स्टोरेज मिल जाती है. फोटोग्राफी के लिए रियर में 13MP और 5MP का डुअल कैमरा दिया गया है. हालाँकि फ्रंट में सेल्फी के लिए 8MP का कैमरा है.
Third party image reference
ओप्पो Realme 1-
रियलमी 1 ओप्पो की तरफ से लाया गया एक लेटेस्ट मिड रेंज सेगमेंट का स्मार्टफोन है. ये पहला फोन है जिसमें आपको बेहतरीन प्रोसेसर के साथ 6GB रैम 128GB की इंटरनल स्टोरेज मिलेगी. और वो भी 15 हजार रूपये के अन्दर ही. इसमें 6 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है. प्रोसेसर मीडियाटेक का Helio P60 लगा हुआ है. हालाँकि कैमरा के मामले में थोड़ा ये फोन पीछे रह जाता है. मगर परफॉरमेंस कमाल की है. इसलिए 15 हजार के बजट में आप इस फोन को भी ले सकते हैं.


No comments