Third party image reference देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कम्पनी भारती एयरटेल ने आज एक ऐसा प्लान लॉन्च किया है जो अन्य प्लान्स से काफी अलग ह...
Third party image reference
देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कम्पनी भारती एयरटेल ने आज एक ऐसा प्लान लॉन्च किया है जो अन्य प्लान्स से काफी अलग है. एयरटेल ने 299 रूपये का एक प्रीपेड प्लान पेश किया है जिसमें कोई डेटा बेनेफिट्स नहीं मिलने वाला है. इस प्लान में अनलिमिटेड वॉईस कॉलिंग की सुविधा दी गयी है. यह प्लान कम्पनी ने खासतौर पर उनके लिए लॉन्च किया है जो इन्टरनेट यूज नहीं करते हैं.
Third party image reference
एयरटेल के इस 299 रु के नए वॉईस कॉलिंग प्लान में आपको असीमित लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल्स बिना किसी FUP लिमिट के करने को मिलेगा. इस प्लान डेटा तो नहीं मिलेगा लेकिन रोज 100 SMS जरुर मिलेगा. यह प्लान पुरे 45 दिनों की वैलिडिटी के साथ आया है.
Third party image reference
इस प्लान के बारे में जानकर शायद आप भी हैरान हो गए होंगे. क्योंकि आज जहाँ सभी कम्पनियां बंडल्ड प्लान्स पेश कर रही है जिसमें डेटा और फ्री कॉलिंग के साथ और कई सेवाएं दी जा रही है. वहीँ एयरटेल 299 रु की कीमत में वो भी सिर्फ 45 दिनों की वैधता के साथ खाली अनलिमिटेड कॉलिंग दे रहा है.


No comments